भारत में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अनोखे कार्यों से कई रिकॉर्ड तोड़े। इस क्रम वो एक और रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। मोदी सरकार भारत में कई दशकों से चले आ रहे पुराने और अजीब कानून को निरस्त करने का फैसला कर लिया है। इसे हम रिकॉर्ड इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भाजपा सरकार के आने से पहले पिछले 65 सालों में कांग्रेस की सरकार महज 1301 ही पुराने कानूनों को समाप्त कर पाई थी जबकि मोदी सरकार तीन वर्ष के कार्यकाल में ही 1200 पुराने और व्यर्थ कानूनों को खत्म करने जा रही है वहीं 1,824 अप्रचलित केंद्रीय अधिनियमों को पुर्नविचार के लिए चिन्हित किया गया है।

आप सोच रहे होंगे कि इन पुराने कानूनों में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इसे समाप्त किया जा रहा है। इसे हम आपको एक उदाहरण देकर समझाते हैं। आंध्र प्रदेश में इंडियन मोटर व्हीकल के तहत एक इंस्पेक्टर के दांत बिल्कुल दूध की तरह चमकते होने चाहिए लेकिन उसकी छाती सिकुड़ी हुई, घुटने सटे हुए और पंजे हथौड़े की तरह हुए तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है। यह एक वैसे ही पुराने और अजीबों-गरीब कानून में से एक है। जो म्यूजियम में अवशेष की तरह सालों से चले आ रहे हैं, लेकिन आज के भारत में इनका कोई महत्व नहीं है।

इनमें से कई कानून तो ऐसे है जा प्रशासन को सुचारू ढंग से चलाने में बाधा पैदा करते है। जैसे सदियों पुराने एक कानून के मुताबिक गंगा में चलने वाले बोट का टोल टैक्स दो अना से ज्यादा नहीं हो सकता। बता दें कि अना अब चलन से बाहर हो गया है। ऐसे ही कई पुराने कानून हैं जो कि काफी अजीब और व्यर्थ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here