Republic Day 2022 पर DRDO दिखाएगा स्वदेशी विकास क्षमता, VIDEO में देखें कैसी है तैयारी

0
248
Republic Day 2022 DRDO

Republic Day 2022: बुधवार को हमारे देश का 73वां गणतंत्र दिवस है और इस समारोह को लेकर DRDO ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमारे देश में ही विकसित Weapons & EW System की मार्च राजपथ पर होगी। साथ ही डीआरडीओ ने सशस्त्र बलों के लिए उनके द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करते हुए एक वीडियो भी जारी किया।

https://twitter.com/DRDO_India/status/1485185068662284295

बता दें कि डीआरडीओ ने जो वीडियो शेयर किया है वो बहुत ही शानदार है और इसमें एक से एक रक्षा के उपकरण शामिल हैंं, जो दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए काबिल हैं। इनका प्रदर्शन आगामी 26 जनवरी को होगा।

यह Weapons होंगे शामिल

डीआरडीओ ने जो वीडियो शेयर किया उसमें Smart Anti-Airfield Weapon, Tactical Advanced Range Augmentation, Large Range Glide Bomb, Advanced Electronically Scanned Array Radar, Beyond Visual Range Air-to-Air Missile, New Generation Anti-Radiation Missile और Advanced Self Protection Jammer शामिल हैं।

Republic Day 2022 में ड्रोन शो होगा

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कोरोना महामारी के चलते इस साल Republic Day के लिए निमंत्रण पत्र औषधीय बीज हैं और कार्यक्रम के बाद बीजों को गमलों या बगीचों में बोया जाएगा। वहीं आईआईटी-दिल्ली के स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार बीटिंग रिट्रीट इवेंट के दौरान 1,000 ड्रोन परफॉर्म करेंगे और ड्रोन शो करने वाला चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद, भारत चौथा देश होगा।

Rafale
Rafale

Republic Day 2022 की परेड में 75 Aircraft भरेंगे उड़ान

देश की आजादी के 75वें साल का उत्सव मनाने के लिए केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है और इसी के चलते आने वाले गणतंत्र दिवस समारोह पर 75 Aircraft राजपथ पर उतारे जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर 75 विमान का ”Grandest Flypast” जो होगा उसमें 5 Rafale भी होंगे। बता दें कि भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

सोमवार को इस Flypast की जानकारी देते हुए एयर फोर्स के पीआरओ विंग कमांडर इंद्रानिल नंदी ने कहा था, ” गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान राजपथ पर इस बार अब तक का सबसे शानदार फ्लाईपास्ट होगा। जिसमें भारतीय वायुसेना, सेना और नौसेना के विमानों सहित 75 विमान शामिल होंगे। यह आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत हो रहा है। पांच राफेल राजपथ के ऊपर से उड़ान भरेंगे और 7 Jaguar लड़ाकू विमान भी ’75’ के आकार में उड़ान भरेंगे और जो आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाएंगे।”

Republic Day 2022

बता दें कि भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था जिसके बाद से हर साल यह दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here