पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब मानसरोवर की यात्रा पर गए थे तो एक बड़ा विवाद हो गया था। इस विवाद को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने खड़ा किया था। इसी दौरे से जुड़ी जानकारी में बीते शुक्रवार को राहुल ने कहा था कि इस दौरान वो एक चीनी मंत्रियों से भी मिले थे और इसी को लेकर बीजेपी ने विवाद किया है। इस विवाद के बीच भारत में चीन के दूत ने कहा है कि हर भारतीय तीर्थयात्री का उनके देश में स्वागत है।

चीनी दूत लुओ झाओहुई ने कांग्रेस अध्यक्ष पर लुओ के देश के मंत्रियों से मुलाकात के सवाल के जवाब में कहा, “चीन की सरकार और चीनी पक्ष भारत के हर तीर्थयात्री के स्वागत के लिए तैयार हैं। मामले में बीजेपी ने राहुल गांधी पर ‘चीन का प्रचारक’ होने का आरोप लगाया है। केंद्र सरकार चला रही इस पार्टी ने राहुल से ऐसी मुलाकातों की पूरी जानकारी साझा करने के लिए भी कहा है।

ये भी पढ़ें : संबित पात्रा ने कहा- राहुल देश को बताएं चीनी के मंत्रियों से क्या बात की !

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बहाना था। वो (राहुल गांधी) चीनी मंत्रियों से मिलने गए थे। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी देश के महत्वपूर्ण नेता है और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं व सांसद हैं। अगर किसी दूसरे देश में गए हैं। तो राहुल ने विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी? ऐसी क्या बात है जिसको वह गुप्त रखना चाहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here