उत्तर प्रदेश के महराजगंज से फिर लव जिहाद का एक मामला सामने आरहा है। खबर है कि मुस्लिम बनी महिला के दो बच्चों के खतना को लेकर खूब बवला हुआ है। महिला का पति बच्चों का जबरन खतना कराना चाहता है। इस बात के लिए पीड़ित महिला कतई तैयार नहीं है।

मामला महराजगंज जिले के बरगदवा थानाक्षेत्र का है। यहां पर हिंदू महिला ने पति के देहांत के बाद घर में ड्राइवर का काम करने वाले तबारक अली से निकाह कर लिया था। महिला का आरोप है कि, दोनों बच्चें उसके पहले पति के हैं। इस तर्ज पर वे आंशिकरुप से हिंदू हैं। महिला का कहना है कि, बच्चों का खतना नहीं कराना चाहती हूं लेकिन पति हर दिन मार पीट करता है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, फरियाद लेकर नौतनवा थाना भी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के कार्यालय पर फरियाद लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि वह नहीं चाहती कि उसके दोनों बच्चों का खतना हो। महिला की रजामंदी पर नरसिंह पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उसका शुद्धिकरण कराया, इसके बाद महिला की घर वापसी हुई।

पीड़ित द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार महिला के पति की तीन साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। जिस मुस्लिम युवक से निकाह हुआ वह युवक पहले महिला के पति के कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन का चालक था। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद युवक ने झांसे में लेना शुरू कर दिया था।

पहले उसने कम्बाइन मशीन बेच कर पैसा ले लिया, बाद में महिला को अपनी बहन के घर बरगदवा थानाक्षेत्र में ले गया। वहां बर्दहवा के एक मस्जिद में महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह करा लिया। निकाह के बाद तबारक अली सतान लगा। महिला के अनुसार हर दिन उसके साथ मारपीट करता था।

महिला की तहरीर के आधार पर 376, 323, 504, 506, 406 आईपीसी और 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, आरोपी तबारक अली को हिरासत में ले लिया गया है, पूछताछ की जा रही है. महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here