World Civil Defence Day 2022: 1 मार्च को मनाया जा रहा है विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस, जानिए हर साल इस दिवस को मनाने का क्या उद्देश्य?

0
930
World Civil Defence Day 2022
World Civil Defence Day 2022

World Civil Defence Day 2022: विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस हर साल 1 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस को 1990 में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा मनाने की शुरुआत मानी जाती है। बता दें कि ICDO संगठन (International Civil Defence Organization) द्वारा इस दिवस की शुरुआत इसलिए मानी जाती है क्योंकि यह उस दिन को याद करता है जब 1972 में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन संविधान (ICDO) एक अंतर सरकारी संगठन के रूप में लागू हुआ था।

World Civil Defence Day 2022
World Civil Defence Day 2022

World Civil Defence Day 2022: ICDO की स्थापना

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) की स्थापना फ्रेंच जनरल, ‘सर्जन जॉर्ज सेंट पॉल’ (Surgeon-General George Saint-Paul) द्वारा 1931 में की गई थी। लेकिन इस संगठन को मान्यता फ्रेंच संसद द्वारा 1935 में मिली। जिसके बाद वर्ष 1972 में ICDO को अंतर-सरकारी संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।

World Civil Defence Day 2022
World Civil Defence Day 2022

इसे मनाने का क्या उद्देश्य है?

इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को Protection, Defence, Safety के प्रति जागरूक करना है। ICDO एक अंतर-सरकारी संगठन है। 1972 में ICDO एक अंतर सरकारी संगठन के रूप में संविधान के लागू होने का प्रतीक भी माना जाता है। यह जनता का ध्यान रखने साथ ही दुर्घटना या आपदा की स्थिति में तैयारी करने और कैसे खराब स्थिति में खुद की रक्षा की जाए उन उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करता हैं।

World Civil Defence Day 2022
World Civil Defence Day 2022

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2022 थीम

इस दिवस को मनाने के लिए हर वर्ष एक विषय यानी की थीम (Theme) जारी किया जाता जाता है। इस वर्ष विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2022 का थीम ‘ नागरिक सुरक्षा और हर घर में प्राथमिक उपचार ‘ रखा गया है।

संंबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here