इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पूरे देश में भ्रष्टाचार की जड़े समा चुकी हैं। छोटे काम से लेकर बड़े काम हों या फिर निजी काम से लेकर सार्वजनिक काम, हर काम भ्रष्टाचार के बल पर होता है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है मगर फिर भी कहीं न कहीं घूसखोरी के मामले आज भी सामने आते हैं। हाल ही में नीति आयोग के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि उत्तर भारत के मुकाबले दक्षिण भारत भ्रष्टाचार के मामले में आगे है।

देश का सबसे भ्रष्ट राज्य-

Karnataka is most corrupt state of Indiaरिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश का सबसे भ्रष्ट राज्य कर्नाटक है।जहां 77% लोगों को अपने काम कराने के लिए घूस देनी पड़ती हैं। वहीं दूसरे नम्बर पर दक्षिण भारत का ही राज्य आंध्र प्रदेश है, इस राज्य में 74% काम भ्रष्टाचार के ही आधार पर होते हैं। भ्रष्टाचार की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है तमिलनाडु, जिसका आंकड़ा 68 फीसदी है। सूची में सबसे कम भ्रष्ट राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में सबसे कम भ्रष्टाचार पाया गया और यह साबित हुआ कि यहां केवल 3 फीसदी लोगों को रिश्वत देनी पड़ी।

देश में भ्रष्टाचार का स्तर घट रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जहां साल 2005 में 53 प्रतिशत लोगों ने माना था कि उन्हें कभी ना कभी रिश्वत देनी पड़ी है। वहीं पिछले साल सिर्फ 31 प्रतिशत लोगों ने रिश्वत देने की बात स्वीकार की है। यह सर्वे 29 राज्यों में से 20 राज्यों पर किया गया, तकरीबन 3000 लोग इस सर्वे में शामिल में हुए और उनके अनुभवों के आधार पर भ्रष्टाचार में लिप्त राज्यों का खुलासा हुआ।

आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 2005 में 20500 करोड़ रुपए तक का भ्रष्टाचार किया गया था। लेकिन 2017 में लोगों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार काफी हद तक कम हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सालाना 6350 करोड़ रुपए की रिश्वत का लेन देन होता है।

यूं तो सरकार की कोशिश है कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सके मगर जब तक समूचा भारत इसके लिए प्रयास नहीं करेगा, इस समस्या से निजात नहीं पाया सकता। भारत के यह राज्य ऐसे हैं जहाँ साक्षरता दर उत्तर भारत के राज्यों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। इन राज्यों में भ्रष्टाचार का सर्वाधिक होना यह बताने को काफी है कि नागरिकों को अभी और जागरूक होने की जरुरत है।इसके अलावा भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here