28 सितंबर को Kanhaiya Kumar और Jignesh Mewani कांग्रेस का हाथ थामेंगे, दोनों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

0
325
Kanhaiya Kumar and Jignesh Mewani will join the Indian Congress party
Kanhaiya Kumar and Jignesh Mewani will join the Indian Congress party

सूत्रों के अनुसार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य Kanhaiya Kumar और समाजिक कार्यकर्ता और गुजरात की वडगाम विधानसभा से विधायक Jignesh Mewani 28 सितंबर को भारतीय कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

इससे पहले यह खबर आई थी कि यह दोनों युवा नेता 2 अक्टूबर महात्‍मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी की सदस्‍यता ले सकते हैं। अब सूत्र दावा कर रहे हैं कि कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को पार्टी का दामन थामेंगे। कन्हैया कुमार पिछले दिनों राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से दो बार मुलाकात कर चुके है। दोनों मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे हैं।

JNU देशद्रोह विवाद से कन्हैया कुमार चर्चा में आए थे

2016 मेंं कन्हैया कुमार काे दिल्ली पुलिस ने JNU परिसर में एक कार्यक्रम में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह कार्यक्रम JNU के छात्रों द्वारा संसद हमले के दोषी अफजल गुरु (Afzal Guru) की फांसी की दूसरी वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया गया था। कुमार ने देश की अखंडता के खिलाफ किसी भी तरह के नारे लगाने से इनकार किया था। कन्हैया कुमार ने 2019 के आम चुनाव के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में 269,976 वोट और 22.03% वोट शेयर के साथ वह चुनाव हार गए थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) से 422,217 मतों से हारकर दूसरा स्थान हासिल किया था।

गुजरात के उभरते हुए नेता मेवाणी

जिग्नेश मेवाणी ने गुजरात विधानसभा चुनाव की अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित वडगाम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस निर्वाचन क्षेत्र में दलितों की एक बड़ी आबादी है। मेवाणी ने अन्य दलों से निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार नहीं उतारने की अपील की थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को वापस ले लिया था और दोनों दलों ने मेवाणी के लिए अपने समर्थन की घोषणा की थी। उन्‍होंने भाजपा के उम्मीदवार ऐश मेवाणी को 18,000 से अधिक मतों से चुनाव हराया था।

यह भी पढ़े :

कश्मीर पर Imran Khan के Propaganda पर UNGA में भारत की पहली सचिव Sneha Dubey ने करारा जवाब दिया

PM Modi का अलीगढ़ दौरा Live Updates: पीएम ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह University का किया शिलान्यास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here