Jharkhand: गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौसेवा करते नजर आएं कांग्रेस MLA इरफान अंसारी, कहा- मोदी जी के घर से 2 गाय और मंगवा रहा हूं

0
371

Jharkhand: गोवर्धन पूजा (govardhan puja 2021) के अवसर देश भर में कार्यक्रम हो रहे हैं। जगह-जगह लोग गौसेवा कर रहे हैं। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले झारखंड के जामतारा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने भी आज गौसेवा करते हुए तस्वीर जारी की है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि गोवर्धन पूजा, सोहराय पर्व, गोहाल पूजा एवं बांदना की समस्त देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाईयां।इस अवसर पर आज मैंने अपने आवास पर गौ सेवा किया । मै बचपन से ही गौ सेवा कर रहा हूँ और आज भी जब भी घर पर होता हूं तो गौ सेवा करता हूं। मुझे गौ सेवा कर बहुत संतुष्टि एवं आनंद मिलता है। इससे बड़ी सेवा और कुछ नहीं हो सकती है। मैं आप सभी लोगों से पशुओं को स्नेह और सम्मान देने एवं पालने का आग्रह करता हूं।

आज के दिन प्रभु श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गाय माता की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्णा के लिए खास तैयारियां की जाती हैं। गोवर्धन पूजा के दिन कान्हा के लिए 56 तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ कहा जाता है। मान्यता है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली में उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और मनुष्‍यों के जीवन को देवराज इंद्र के कोप से बचाया था।

यानी भगवान कृष्‍ण ने देवराज के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। उस दिन से ही गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई। इसे अन्‍नकूट पर्व भी कहते हैं। इस दिन लोग अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा करते हैं। तो आइए जानते हैं कि कान्‍हा को लगने वाला यह विशेष भोग क्या है और क्‍यों गोवर्धन के दिन बनाते हैं इसे?

Polllution: Delhi में बढ़ा प्रदूषण, पराली को लेकर उठे सवाल; किसानों ने पराली न जलाने के लिए रखी ये शर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here