वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुंगा ने सोमवार को यूथ ओलिपिंक में स्वर्ण पदक जीता। इन खेलों के आठ साल के इतिहास में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। 15 साल के लालरिननुंगा ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। इन खेलों में भारत को तीन रजत समेत कुल चार पदक मिले हैं। वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता लालरिननुंगा ने कुल 274 किलोग्राम भार उठाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 150 और स्नैच में 124 किग्रा भार उठाया।

मिजोरम का यह खिलाड़ी 26 अक्टूबर को 16 साल का होगा। उन्हें भारतीय वेटलिफ्टिंग में आने वाले वक्त का बड़ा सितारा माना जा रहा है।  इससे पहले, लालरिंगनुआ ने यूथ में एशियन चैंपियनशिप्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बीच उन्होंने दो नैशनल रेकॉर्ड भी बनाए थे।

तुर्की के तोपतास कानेर को रजत पदक मिला। उन्होंने कुल 263 किलोग्राम भार उठाया। वहीं, कोलंबिया के विलर एस्टिवेन को कांस्य से संतोष करना पड़ा। उन्होंने कुल 260 किलोग्राम भार उठाया। भारत को 2014 में नानझिंग यूथ ओलिंपिक में एक रजत और एक कांस्य पदक मिला था।  वहीं, पहले यूथ ओलिंपिक 2010 में छह रजत और दो कांस्य हासिल हुए थे। इस बार भारतीय दल में 47 एथलीट हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा दल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here