दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक  चल रही है। इस बैठक का आज दूसरा और आख़िरी दिन है। यह बैठक पीएम मोदी के भाषण के साथ खत्म होगी। आज बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। इसमें नए सहयोगियों की तलाश और उन सीटों पर जीत के बारे में विचार किया जाएगा, जो सीट बीजेपी पिछली बार नहीं जीत पाई थी। आज राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कि बीजेपी 19 राज्यों में सत्ता पर काबिज है। पीएम मोदी और अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी ऐसी है। 350 सांसद, 1500 विधायक, 19 राज्य बीजेपी के पास हैं। हम दोबारा 2019 में पहले से ज्यादा सीटें और वोट लेकर वापस आएंगे। मोदी जी में विजन और पैशन है। कश्मीर में आतंकवाद भी कम हुआ है। कश्मीर में हालात पहले के मुकाबले सुधर रहे हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोदी जी की लोकप्रियता और भी बढ़ी है। चार साल में बीजेपी का काफी विस्तार हुआ है। पार्टी की सक्रियता भी बढ़ी है। यही वजह है कि 19 राज्यों में बीजेपी की और एनडीए की सरकार है। उन्होंने कहा कि नया भारत गरीबी से मुक्त है। उन्होंने कहा कि मोदी जी को सत्ता में आए साढे चार साल हो गये और आज भी उनकी लोकप्रियता का ग्राफ 70 फीसदी है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ मोदी रोको अभियान है। उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।  आंतरिक सुरक्षा में कितना फर्क पड़ा है। यूपीए के दस साल में हर महीने बम विस्फोट होता था। अब नहीं होता। आतंकवादी गतिविधि नही है।

जावड़ेकर ने आगे कहा कि विपक्ष के पास ना कोई नेता है, ना कोई नीति है और ना ही कोई रणनीति है इसीलिए विपक्ष हताश है और नकारात्मकता की राजनीति कर रहा है।  ऐसी सोच के साथ जनता कभी खड़ी नहीं होती। विपक्ष सिर्फ अफवाह फैला रहा है। हम छठी अर्थव्यवस्था बने हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। पीएम मोदी के नए भारत की संकल्पना रखी, जिसके मुताबिक- 2022 तक देश मे ना कोई बेघर होगा, ना आतंकवाद होगा, ना जातिवाद और सांप्रदायवाद होगा।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहले दिन 2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति और मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 2014 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह ने बैठक में अजेय भाजपा का नारा भी दिया। उन्होंने कहा, ”महागठबंधन एक ढकोसला, भ्रांति और झूठ है। इसमें शामिल पार्टियां 2014 में भाजपा से हार चुकी हैं। गठबंधन बेअसर साबित होगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here