General Budget 2022-23: जानिए कैसे तैयार किया जाता है बजट?

0
516
General Budget 2022-23
General Budget 2022-23

General Budget 2022-23 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट से पहले सलाह लेनी शुरू कर दी है। आज पहली बैठक कृषि और कृषि-प्रोसेसिंग उद्योग के विशेषज्ञों के साथ हुई। इस दौरान वित्त मंत्री द्वारा उद्योग निकायों, किसान संगठनों और अर्थशास्त्रियों से राय मांगी गयी। इससे पहले वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, ‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी आम बजट 2022-23 के संबंध में 15 दिसंबर 2021 से नई दिल्ली में विभिन्न हितधारक समूहों के साथ बजट पूर्व परामर्श शुरू करेंगी। बैठकें वर्चुअली आयोजित की जाएंगी।’ मालूम हो कि General Budget 2022-23 एक फरवरी को पेश किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आम बजट तैयार किया जाता है:

General Budget 2022-23 सभी मंत्रालयों से चर्चा

General Budget 2022-23: आम बजट केंद्र सरकार द्वारा तैयारा किया गया खर्च का वह ब्योरा होता है जिसमें बताया जाता है कि किसी एक वित्तीय वर्ष में सरकार किस तरह से सरकारी खजाने का इस्तेमाल करने वाली है। वित्त मंत्रालय, सभी मंत्रालयों से चर्चा करने के बाद बजट को तैयार करता है। वित्त मंत्रालय के बजट डिविजन के पास बजट तैयार करने की जिम्मेदारी रहती है। वैसे तो बजट बनाने की प्रक्रिया इसे पेश किए जाने से छह महीने पहले ही शुरू हो जाती है।

General Budget के लिए राज्यों से मांगी जाती है जानकारी

General Budget 2022-23
General Budget 2022-23

आगामी वित्तीय वर्ष (General Budget 2022-23) के खर्च की जानकारी मांगते हुए केंद्र सरकार की ओर से राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को सर्कुलर जारी किया जाता है और उनसे खर्च की जानकारी मांगी जाती है। जवाब में केंद्र को राजस्व और खर्च की जानकारी भेजी जाती है। सरकार के शीर्ष अधिकारियों द्वारा राज्यों की मांग पर गौर किया जाता है। सभी मंत्रालयों से इसे लेकर चर्चा की जाती है और आखिर में सहमति बनने पर वित्त मंत्रालय को सूचित किया जाता है।

वित्त मंत्रालय राजस्व का आवंटन करता है

इसके बाद वित्त मंत्रालय राजस्व का आवंटन करता है। इस बाबत वित्त मंत्रालय द्वारा अलग-अलग हितधारकों से सलाह ली जाती है। इसके लिए बजट से पूर्व वित्त मंत्रालय कई मीटिंग आयोजित करता है। सभी से राय-शुमारी करने के बाद वित्त मंत्रालय अंतिम फैसला लेता है।

बजट की छपाई से पहले हलवा सेरेमनी

हर साल बजट की छपाई से पहले हलवा सेरेमनी आयोजित की जाती है। बजट पेश किए जाने से कुछ समय पहले बजट की छपाई की जाती है। वित्त मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के बीच इस हलवे को बांटा जाता है। इसके बाद बजट से सीधे तौर पर जुड़े अधिकारी और स्टाफ, मंत्रालय के भीतर रहते हैं और बाहर की दुनिया से संपर्क नहीं रखते हैं। ऐसा तब तक किया जाता है जब तक कि बजट पेश नहीं किया जाता।

गौरतलब है कि इस बार भी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ही बजट की प्रति को बांटा जा सकता है। अगले साल भी वित्त मंत्री एक फरवरी को बजट (General Budget 2022-23) पेश करेंगी। बजट को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Cryptocurrency पर संसद में बोलीं Nirmala Sitharaman- आप सब बिल का इंतजार करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here