Horoscope and Panchang: कर्क और सिंह राशि के लोगों को मिलेगी कामयाबी,धनु राशि के लोग अपनी सेहत का रखें ध्‍यान

Horoscope and Panchang: मिथुन राशि के लोगों का दिन आज व्‍यस्‍तता भरा रहेगा। कोर्ट- कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।अनावश्‍यक खर्च थोड़ा परेशान कर सकते हैं।

0
194
Horoscope and Panchang: jaaniye aaj ka rashiphal
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang:हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। कर्क और सिंह राशि के लोगों को मिलेगी कामयाबी, धनु राशि के लोग अपनी सेहत का रखें ध्‍यान

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां जानें दिनांक 9 मई 2022 का पंचाग

तिथिअष्‍टमी 
नक्षत्रअश्‍लेषा 
पक्षशुक्‍ल पक्ष 
वारसोमवार 
सूर्यमेष राशि में संचरण 
सूर्योदय05:15 एएम 
सूर्यास्‍त06:45 पीएम 
चंद्रमाकर्क राशि 
राहूकाल07:15 से 08:56 एएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासवैशाख 
शुभ मुहूर्तअभिजीत मुहूर्त11:51 से 12:45 तक दोपहर
दिशा शूलपूर्व दिशा 

Horoscope And Panchang: जानिये क्‍या कहते हैं मेष से लेकर मीन राशि के सितारे

Horoscope and Panchangg
Horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के लोगों को आज कार्यालय में वरिष्‍ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्‍त होगा। घर पर मेहमानों के आने से व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। आज कोई जरूरी प्रोजेक्‍ट मिल सकता है।

वृष: वृष राशि के लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतनी होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यालय में कुछ जरूरी काम सौंपा जाए तो उसे पूरी एकाग्रता के साथ करने का प्रयास करें।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों का दिन आज व्‍यस्‍तता भरा रहेगा। कोर्ट- कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।अनावश्‍यक खर्च थोड़ा परेशान कर सकते हैं।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज कई कार्यों में कामयाबी मिलेगी। कार्यालय में कनिष्‍ठ वर्ग का सहयोग मिलेगा। अपने किसी भी काम को कल पर टालने का प्रयास न करें।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को आज व्‍यवसाय में सफलता प्राप्‍त होगी। विदेश से कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है। शाम के समय परिवार के साथ कहीं घूमने का प्‍लान बना सकते हैं।

कन्‍या: आज किसी अनावश्‍यक बहस में न पड़ें, किसी सुदूरवर्ती यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष की ओर से खुशी का समाचार मिलने से मन में हर्ष रहेगा।

तुला: तुला राशि के लोग आज थकान महसूस करेंगे, अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। किसी भी प्रकार के अनावश्‍यक तनाव से बचें। मन को शांत रखें। किसी से भी बात करने के दौरान आवेश में आने से बचें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को आज व्‍यवसाय में प्रगति होगी। सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु: धनु राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्‍यान रखना होगा। खानपान पर संयम रखें। गर्मी से बचने का प्रयास करें। किसी भी बात को ज्‍यादा सोचने से बचें।

मकर: आज किसी सरकारी काम के पूरा होने की संभावना है। घर पर मेहमानों की आवाजाही हो सकती है। अपने सामान का ध्‍यान रखें। किसी बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिलेगा।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को आज छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की ओर से खुशी का समाचार मिलेगा। परिवहन के साधनों में बढ़ोतरी होगी।

मीन: अपने संतान के भविष्‍य को लेकर चिंतित रहेंगे। दिन के मध्‍य में कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। घर की साज-सज्‍जा पर धन खर्च होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here