पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्‍सव की धूम, कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने भी बदल डाली DP

Rahul Gandhi: विपक्षी दल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी अपनी डीपी तिरंगे से बदल ली है। उसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी नजर आ रहे हैं।

0
249
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्‍सव की धूम है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगे की फोटो लगाकर देशवासियों से भी ऐसा ही करने की अपील की है। वहीं पीएम मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के जवाब में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी अब एक नए अभियान की शुरुआत की है।

कांग्रेस ने 15 अगस्त से पहले देश के पहले हाथ में तिरंगा लिए हुए प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को अपनी डीपी पर लगाने की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदल कर जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर लगाई है. उनके अलावा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने भी अपनी डीपी बदल दी है।

Rahul Gandhi 1
Congress Leader Rahul Gandhi .

Rahul Gandhi ने बदली डीपी की तस्‍वीर

Rahul 3
Congress Leader Rahul Gandhi .

विपक्षी दल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी अपनी डीपी तिरंगे से बदल ली है। उसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी नजर आ रहे हैं। राहुल ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ”देश की शान है, हमारा तिरंगा; हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा!”‘
दूसरी ओर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ”विपक्ष के लोगों को भी आमंत्रित किया था। मेरी तरफ से भी पत्र और ईमेल गए थे। विपक्ष के लोगों को भी हिस्सा लेना चाहिए था क्योंकि तिरंगा यात्रा, आजादी का अमृत महोत्सव देश का महोत्सव है। किसी एक पार्टी या सरकार का नहीं है।”

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने साधा PM पर निशाना

Rahul 4
Congress Leader Rahul Gandhi .

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संघ पर हमला बोलते हुए कहा, वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था। एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है, जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए।

देशवासियों ने ऐसा ही किया। हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की डीपी लगा रहे हैं, लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने हेड क्वार्टर में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here