ठंड ने सभी को 3 डिग्री वाला टॉर्चर देना शुरू कर दिया है। दिल्ली,यूपी, पंजाब और राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दिया है। धूप में भी ठंड अपना तांडव दिखा रही है। दिल्ली में शीत का कहर जारी है। उत्तर भारत में तो शीत की बरसात हो रही है।

दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को काफी ठंडा दिन रहा और आज भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियत तक लुढ़क गयाठीक इसी तरह का हाल यूपी के कई जिलों में हैं, जहां बरेली में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी बिहार, दिल्ली, पंजाब और यूपी में कड़ाके की ठंड है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ठंड से जल्द राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

दिल्ली एनसीआर में ठंड की मार जनता झेल रही है। रजाई से हाथ बाहर निकालते ही करंट का महसूस हो रहा है। गाजियाबाद में कई जगह पर रिक्शा चालक आग सेकते नजर आए। वहीं सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दी हैं। खबर के अनुसार समय के साथ-साथ ठंड और प्रचंड होने वाली है।

वहीं राजस्थान के पयर्टन स्थल माउंट आबू में पारा एक बार फिर जमाव बिंदु से नीचे चला गया। गुरुवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

मौसम विज्ञानियों की मानें तो बर्फीली हवाओं के कारण गुरुवार को लोगों ने ऐसी ठंड महसूस की जैसे पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हो। गुरुवार को राजधानी में 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा बह रही थी। फिलहाल, 21 दिसंबर तक दिल्लीवालों को कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं मिलेगी। स्काईमेट वेदर में क्लाइमेट चेंज और मेटेयरलॉजी में वाइस प्रेजिंडेंट महेश पलावत के मुताबिक, फिलहाल 21 दिसंबर तक इस ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी दिल्ली में सर्द हवाओं की मुख्य वजह है। 

राजस्थान का पारा जमाव बिंदू पर

राजस्थान के चुरु में 2.2 डिग्री सेल्सियस, बिकानेर में 3.1 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 1 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 0.5 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 3.3 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया। गुलमर्ग में यह -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिमांचल प्रदेश सहीत मनाली में पारा शून्य से भी नीचे पहुंच गया है।

उत्तरप्रदेश में शीतलहरी का कहर जारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह तामपान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते यूपी का मैदानी इलाका शीतलहर की चपेट में है। कंपकंपाती ठंड से बरेली और मेरठ का हाल सबसे बुरा है। 

बिहार में भी प्रचंड ठंड

बिहार में गुरुवार को भी भीषण ठंड का अहसास हुआ। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं की चुभन घरों के भीतर भी महसूस हुई। बादल छंटने के साथ ही उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने पटना, गया सहित सूबे के कई शहरों में कनकनी बढ़ा दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here