Healthy Lifestyle: चम्पा का फूल सूंघने से दिमाग बनता है शक्तिशाली, यहां पढ़ें 10 फायदे

0
1201
चंपा के फूल
चंपा के फूल 10 फायदे

Healthy Lifestyle: चम्पा के फूल की खुशबू जिनती अच्छी होती है उतनी ही शानदार उसकी सुंदरता भी है। बारिश में इसकी खुशबू घूम घूमकर सबको दीवाना करती है। यह फूल लगभग हर सीजन में खिलता है। इसका पेड़े अन्य फूल के पेड़ों की तरह छोटा नहीं हेता है। यह एक पूरी तरह से पेड़ होता है। किसी आम या नीम की पेड़ की तरह मजबूत होता है।

लोग अक्सर इसी सुंदरता को देखते हुए अपने घर के बगीचे में लगाते हैं। इसका फूल जल्दी मुर्झाता नहीं है। चम्पा की भीनी भीनी खुशबू सभी को पसंद आती है। पर क्या आप को पता है इसके अनेकों फायदे हैं। चम्पा के फूल को सूंघने से दिल और दिमाग शक्तिशाली बनता है। इसका तेल बनाकर मालिश करन से ऐंठन कम होती है।

यहां देखें चम्पा के फूल के 10 फायदे

चम्पा शीतल प्रकृति का और ह्रदय के लिए लाभकारी होता है। इसे सूंघने से दिल और दिमाग शक्तिशाली बनता है।

चम्पा भूख को रोकता है। हाथ-पैरों पर चम्पा के फूलों का तेल बनाकर मालिश करने से ऐंठन वाला दर्द ठीक हो जाता है।

चम्पा के फूलों को तिल के तेल में पीसकर सिर पर बांध लें और पलकों पर लेप करें। इससे आंखों का दर्द दूर हो जाता है। चम्पा के फूलों को पीसकर पानी या निम्बू के रस के साथ लगाने से चेहरा दाग धब्बे रहित और चमकदार हो जाता है।

चम्पा के फूलों को पीसकर शरीर में लेप करने से जलन में आराम मिलता है।10 मिलीमीटर चम्पा के पत्तों का रस लेकर 20 ग्राम शहद के साथ मिलाकर सुबह और शाम सेवन करने से पेट के दर्द में लाभ होता है।

चम्पा की जड़ का काढ़ा बनाकर पीने से दस्त आकर कब्ज की शिकायत मिट जाती है। पैर के दाद पर चम्पा के फूलों को पीसकर लगाने से लाभ होता है।

चम्पा की जड़ की छाल को दही में पीसकर फोड़ों पर लगाने से उनकी सूजन ठीक हो जाती है। चम्पा के फूलों को पीसकर प्राप्त हुए रस को निकालकर 3 मिलीमीटर की मात्रा में लेकर शहद के साथ चाटने से आंतों के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

चम्पा के फूलों का काढ़ा बनाकर पीने से आमाशय का घाव एवं दर्द ठीक हो जाता है। 3 ग्राम चम्पा की छाल के चूर्ण को दिन में 2 बार पानी के साथ खाने से दूषित रक्त (खून की खराबी) साफ हो जाता है।

गठिया के रोगी को चम्पा के फूलों से बने हुए तेल से मालिश करने से लाभ मिलता है।

चम्पा की जड़ का चूर्ण 600 मिलीग्राम से 1.80 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम देने से रुकी हुई माहवारी जारी हो जाती है।

शरीर की शक्ति को बढ़ाने के लिए चम्पा के फूलों का चूर्ण बनाकर इस चूर्ण में शहद मिलाकर खाने से शरीर शक्तिशाली बन जाता है। 

(डिस्केलमर: लेख में दी गई सलाह केवल सामान्य जानकारी है। ये एक्सपर्ट की राय नहीं है।)

यह भी पढ़ें:

Diwali 2021: दीवाली के लिए तलाश रही हैं Indian Dress, यह 10 Kurties हैं Perfect

Healthy Lifestyle: केले के पत्ते पर खाना खाने के यह हैं 5 फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here