Gujarat में ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए Congress ने Jagdish Thakor को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

0
319
Jagdish Thakor

पूर्व सांसद Jagdish Thakor को गुजरात (Gujarat) कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निकाय चुनाव में करारी हार के बाद से प्रदेश कांग्रेस को नए अध्यक्ष की तलाश थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बुधवार को गुजरात कांग्रेस प्रभारी व पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने मुलाकात कर गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष व नेता विपक्ष के पदों पर नियुक्ति के मामले पर चर्चा की थी। कांग्रेस ने गुजरात में अपने ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए इस बार अध्यक्ष पद की कमान ठाकोर नेता व पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को सौंपने का फैसला किया है।

उत्तर गुजरात के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं जगदीश ठाकोर

उत्तर गुजरात के कद्दावर नेताओं में शुमार जगदीश ठाकोर प्रदेश कांग्रेस के सर्वमान्य नेता होने के साथ निर्विवादित भी हैं। इस बीच नेता विपक्ष के लिए आदिवासी नेता व विधायक सुखराम राठवा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। वैसे पाटीदार नेता वीरजी ठुमर के नाम की भी चर्चा है।

https://pbs.twimg.com/media/FFql_1FWQAIrcQi?format=jpg&name=medium

अमित चावड़ा ने दिया था इस्तीफा

राज्य में फरवरी-मार्च 2021 को हुए पंचायत व पालिका चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा व नेता विपक्ष परेश धनाणी ने इस्तीफा दे दिया था। इसके तुरंत बाद ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव का निधन हो गया था। बीते माह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की नियुक्ति की गई थी।

इसे भी पढ़ें: आजाद ने राज्यपाल को दी संवैधानिक मूल्यों की दुहाई, साथ में दी खून-खराबे की धमकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here