Goa Liberation Day 2021: आज Goa Liberation Day, 36 घंटे तक चला था सैन्य अभियान; जानें इतिहास

0
945
Goa Liberation Day
Goa Liberation Day

भारत में हर साल 19 दिसंबर Goa Liberation Day मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सशस्त्र बलों ने 1961 में पुर्तगाली शासन के 450 वर्षों के बाद गोवा को मुक्त कराया था। 1510 में पुर्तगालियों ने भारत के कई हिस्सों को उपनिवेश बना लिया था। लेकिन 19वीं शताब्दी के अंत तक भारत में पुर्तगाली उपनिवेश Goa, Daman, Diu, Dadra, Nagar Haveli और Anjediva द्वीप तक सीमित थे। Goa Liberation Movement के दौरान गोवा में पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन को समाप्त करने की मांग की गई, यह विद्रोह छोटे पैमाने शुरू हुआ था।

Goa Libreation Day का इतिहास

15 अगस्त 1947 को, भारत के आजादी के बाद भी गोवा पुर्तगालियों के शासन में था। पुर्तगालियों ने गोवा और अन्य भारतीय क्षेत्रों पर अपना अधिकार छोड़ने से इंकार कर दिया था। पुर्तगालियों के साथ असफल बात-चीत और राजनयिक प्रयासों के बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, जवाहरलाल नेहरू ने फैसला किया कि सैन्य हस्तक्षेप ही एकमात्र विकल्प बचा है। 18 दिसंबर, 1961 में 36 घंटे तक चले सैन्य अभियान का कोड-नाम ‘Operation Vijay’ था, और इसमें भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना शामिल थे।

भारतीय नौसेना ने अपनी वेबसाइट पर बताया की भारतीय सैनिकों ने 19 दिसंबर 1961 को प्रतिरोध के साथ गोवा के क्षेत्र में गए और गवर्नर general Manuel António Vassalo e Silva ने आत्मसमर्पण के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस प्रकार इस क्षेत्र में पुर्तगाली शासन को समाप्त कर दिया गया। इसके बाद भारत विदेशी शासन से पूरी तरह से मुक्त हो गया।

Goa Libreation Day का महत्व

गोवा ने हाल के वर्षों में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं जैसे, देश के सभी खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक और भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय, उन्हीं सब को देखते हुए यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। अब, Goa Liberation Day के दिन गोवा में बहुत सारे आयोजन और उत्सव के द्वारा इस दिन को चिह्नित किया जाता है।

Goa Liberation Day समारोह में PM Modi होंगे शामिल

PM Narendra Modi, Goa Libreation Dayके समारोह में शामिल होने के लिए गोवा के Teleigao के Dr Shyama Prasad Mukherjee Stadium जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान दोपहर करीब 2:15 बजे प्रधानमंत्री Panaji के आजाद मैदान के Martyr’s Memorial पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर करीब 2:30 वह Panaji के Miramar में Sail Parade और flypast में शामिल होंगे। PM Modi आज एक ‘माई स्टैम्प’ भी जारी करेंगे। PM Modi कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं जैसे Super Speciality Block at Goa Medical College, New South Goa District Hospital, Aviation Skill Development Center at Mopa Airport आदि।

PMO के अनुसार, PM Modi गोवा में Bar Council Of India Trust के India International University Of Legal Education And Research Center की आधारशिला भी रखेंगे।

PM Modi को गोवा मुक्ति संग्राम के दौरान विभिन्न घटनाओं की तस्वीरों का एक Collage ‘मेघदूत पोस्ट कार्ड’ भेंट किया जाएगा।

देशभर के लोग दे रहे हैं बधाई

उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu ने ट्वीट के जरीए बधाई देते हुए कहा, ”Goa Liberation Day की बधाई। आज हम उन स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करते हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने गोवा को विदेशी शासन से मुक्ति दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। गोवा की आजादी के बाद से एक उल्लेखनीय यात्रा रही है। मैं राज्य के आगे और भी उज्जवल और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूं।

Amit Shah ने ट्वीट में कहा, ”Goa Liberation Day पर, मैं हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता, साहस और अथक प्रयासों को नमन करता हूं, जिन्होंने गोवा को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने के लिए लड़ाई लड़ी थी। हम उनके सर्वोच्च बलिदान के हमेशा ऋणी रहेंगे। इस खास दिन पर गोवा की बहनों और भाइयों को बधाई।

गोवा के CM Pramod Sawant ने भी ट्वीट किया, “Goa Liberation Day के अवसर पर गोवा के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। गोवा की मुक्ति के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और सशस्त्र बलों के जवानों को मेरा दिल से सलाम और श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें:

International Migrants Day 2021: क्या है इसका महत्व और जानिए प्रवासियों की चुनौतियां

 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here