Shivsena-UBT Candidates List : महाराष्ट्र में शिवसेना-यूबीटी ने किया 17 उम्मीदवारों का ऐलान, I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग कंप्लीट?

0
19

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है। इसी क्रम में शिवसेना-यूबीटी (उद्धव ठाकरे) ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जिसमे 17 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। बता दें, शिवसेना-यूबीटी महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। यानी कि राज्य में कांग्रेस, शरद पवार की ‘राकांपा’ (MVA) और शिवसेना-यूबीटी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

उद्धव ठाकरे की इस सूची में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत दक्षिण मुंबई की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

इसके अलावा, पार्टी ने 15 अन्य नेताओं को महाराष्ट्र के अलग-अलग लोकसभा सीटों से चुनावी टिकट दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में सीट शेयरिंग की बात करें तो 19 सीटों पर शिवसेना-यूबीटी, 16 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और 9 सीटों पर MVA-SP पर पहले ही सहमति बन गई थी। जबकि अन्य 4 सीटों पर शिवसेना और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई थी।

महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय?

इसके अलावा, सांगली, भिवंडी, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई दक्षिण मध्य की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और शिवसेना-यूबीटी के बीच बातचीत जारी थी। हालांकि, सांगली सीट से शिवसेना-यूबीटी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जिसके बाद कयास लग रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला पूरी तरह बन चुका है।   

शिवसेना-UBT की पहली लिस्ट

  1. बुलढाणा- नरेंद्र खेडेकर
  2. यवतमाल-वाशिम – संजय देशमुख
  3. मावल – संजोग वाघेरे पाटिल
  4. सांगली – चंद्रहार पाटिल
  5. हिंगोली – नागेश पाटिल अष्टिकर
  6. संभाजीनगर – चंद्रकांत खैरे
  7. धाराशिव – ओमराज निंबालकर
  8. शिरडी – भाऊसाहेब वाघचौर
  9. नासिक – राजाभाऊ वाजे
  10. रायगढ़ – अनंत गीत
  11. सिंधुदुर्ग – रत्नागिरी – विनायक राउत
  12. ठाणे – राजन विचारे 
  13. मुंबई उत्तर पूर्व – संजय दीना पाटिल
  14. मुंबई दक्षिण – अरविन्द सावंत
  15. मुंबई उत्तर पश्चिम – अमोल कीर्तिकर
  16. परभणी – संजय जाधव
  17. मुंबई साउथ सेंट्रल- अनिल देसाई
image 5

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कब

महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान होंगे। बता दें कि 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को राज्य में लोकसभा के चुनाव होंगे। वोटों की गिनती और नतीजे 4 जून को आएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here