होली हो या दिवाली गुजिया के बिना त्योहार पूर्ण ही नहीं होता है। इसे उत्तर साइड में गुजिया कहते हैं वही महाराष्ट्र में करंजी कहते हैं। गुजिया को महाराष्ट्र में दिवाली के समय बनाते हैं वहीं उत्तर प्रदेश मेें होली पर बनाते हैं। महाराष्ट्र में गुजिया बनाने के लिए सूजी का प्रयोग करते हैं। इसके साथ ही इसमें मेवे का भी इस्तेमाल करते हैं। भारत में अधिकतर लोग इसे होली में खाना और बनाना बेहद पसंद करते हैं। असल गुजिया तो मावा की होती है। दुख की बात तो ये है कि, आज के समय में कुछ भी सही नहीं मिलता है। नकली और मिलावट से बाजार भरा पड़ा हुआ है। पर गुजिया का जायका भी चाहिए और मेहमानों का स्वागत इसी से करना है। इसलिए हम आप यहां बता रहे हैं कि, असली और नकली मावा को कैसे पहचाना जाए।

मावा को जरा सा हथेली पर लेकर करीब एक मिनट तक सुर्ती की तरह मलते रहे। कुछ समय बाद खोए में मौजूद घी की महक खत्म हो जाती है तो इसका मतलब है कि, मावा नकली है। वहीं खोए को घसने के बाद भी घी की महक खत्म नहीं होती है तो समझ लीजिए मावा एकदम शुद्ध है।

एक चम्मच मावा हाथ पर ले। उसकी लड्डू की तरह गोली बनाएं। अगर गोली फटने लगे तो मान लीजिए की दुकानदार ने आप को नकली या मिलावटी मावा दिया है। मावा का गोला अगर पूरी तरह से चिकना है तो समझ लीजिए वो शुद्ध है।

5 मिली लीटर गर्म पानी में करीब 3 ग्राम खोया डालें। थोड़ी देर ठंडा होने के बाद इसमें आयोडीन सॉलूशन डालें। इसके बाद आप देखेंगे कि नकली खोए का रंग धीरे-धीरे नीला पड़ने लगेगा।

सबसे आसान तरीका है कि, आप मावा को दुकान से लेते समय वहीं पर खाकर चेक करें। अगर खाने के बाद मावा सिर्फ मीठा और चिकना लगता है तो इसका मतलब है कि, वो सही नहीं है। कभी-कभी नकली मावा में मिट्टी की तेल की तरह खुशबू आती है। इसमे से कुछ भी अगर आप महसूस कर रहे हैं तो मावा को मत लीजिए। असली मावा खाने के बाद दूध की तरह स्वाद देता है।

पानी में मावा डालकर फेंटने पर अगर वो छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटता है तो ये उसके खराब होने की निशानी है। दो दिन से ज्यादा पुराना मावा खरीदने से बचें। इसे खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

इन सब मुश्किलों से बचने के लिए और सेहत को अच्छा रखने का सबसे बेहतर उपाय है कि, आप खुद घर पर ही मावा तैयार करें। इससे आप के पैसों की बचत भी होगी और स्वाद-सेहत बनी रहेगी।

मावा गुजिया इसतरह बनाएं।

सामग्री

दो कप मैदा

एक कप शुद्ध घी

पानी

एक कप मावा

एक कप चीनी

1 टी स्पून छोटी इलायची पाउडर

1 टी स्पून बादाम , कद्दूकस

डीप फ्राई करने के लिए घी

चाश्नी बनाने के लिए

1 कप चीनी

1 कप पानी

यहां पर इसतरह गुजिया करें तैयार

सबसे अहम ¼ कप घी और पानी में मैदे को अच्छे से गूंथ लें। गाठ को पूरी तरह से खत्म करें।

इसके बाद इसे करीब आधे घंटे के लिए रखकर छोड़ दें।

खोए को हल्की आंच पर थोड़ी देर के लिए भूनें।

इसके ठंडा हो जाने पर इसमें बादाम, इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं।

गूंथे हुए मैदा की लोई बनाकर गोल पूरी बेल लें और उसमें बनाया गया मिक्सचर भरें।

किनारों पर हल्का पानी लगाकर उसे बंद करें।

फैंसी कटर की मदद से उसके किनारों को काट दें।

फिर घी को कढ़ाही में गर्म करें और हल्की आंच पर बनाई गई गुजिया को तब तक तलें जब तक वह हल्के भूरे रंग की न हो जाएं।

1 पैन में चीनी और पानी डालकर चाश्नी तैयार करें।

इसके बाद तली हुई गुजिया को चाश्नी में डालकर डिप करें और प्लेट में हल्का सूखने के लिए रख दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here