Dengue Update 2021: दिल्ली में डेंगू के कुल 9,545 मामले किए गए दर्ज, 6 वर्षों का टूटा रिकार्ड

0
379
dengue,Delhi High Court

Dengue Update 2021: दिल्ली में डेंगू (Delhi Dengue) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस साल दिल्ली में डेंगू से जूझते हुए 23 लोगों की मौत हुई, जो सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 6 साल में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। दरअसल, रिपोर्ट के माध्यम से पता चला है कि 2021 में राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के कुल 9,545 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में डेंगू से जूझते हुए 23 लोगों की मौत हुई, जो सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 6 साल में सबसे ज्यादा है।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम को दिल्ली सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि वो इस गंभीर बीमारी को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।

dengue,Delhi High Court
Dengue

Dengue Update 2021: उत्तरी नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक मामले

इन दिनों कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस पर रोक के लिए आज से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। पिछले एक सप्ताह में डेंगू के सर्वाधिक 72 नए मरीज उत्तरी नगर निगम क्षेत्र से मिले हैं। वहीं दक्षिणी नगर निगम में 71,पूर्वी नगर निगम क्षेत्र से 42, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) इलाके से 1, दिल्ली कैंट इलाके से 4 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 93 मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें ट्रैक नहीं किया जा सका है।

dengue
Dengue Update 2021

Dengue Update 2021: 6 वर्षों में दर्ज डेंगू केसों का आंकड़ा

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों की रिपोर्ट के मुताबिक इतने मामले कभी नहीं आए थे। अगर आंकड़ों की बात करें तो 2016 में 4,431 डेंगू केस, 2017 में 4,726, 2018 में 2,798, 2019 में 2,036, और 2020 में 1,072 डेंगू केस की पुष्टि हुई थी।

Dengue Update 2021 लोगों की लापरवाही है केस बढ़ने की वजह

दिल्ली में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी का मुख्य कारण है लोगो की लापरवाही। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि लोग घर में पौधों और ऐसी जगह रखा पानी नहीं बदलते हैं जो पांच से छह दिन पुराना हो चुका है। वैसे तो ठंड पड़ने पर अक्सर मच्छरों की उत्पत्ति कम हो जाती है। वहीं घर में प्रयोग किए जा रहे हीटर से मच्छरों की उत्पत्ति के अनुकुल माहौल बन रहा है। ऐसे में हमें सतर्क रहने की आवश्यक्ता है और ऐसे सभी स्थानों की पहचान करने की भी आवश्यकता है जहां पर पानी जमा हो।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here