Corona Case in India: कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में कोरोना से 22 लोगों की मौत, एक्टिव केस बढ़कर 20 हजार के पार

दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को अनुसार एक दिन में दिल्ली में 1,656 मामले मिले हैं।

0
204
Corona Case in India
Corona Case in India

Corona Case in India: भारत में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,805 नए केस सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोना से 22 लोगों ने की जान भी गई है। वहीं कल 6 मई को भारत में कुल 3,545 नए केस सामने आए थे। साथ ही 3,168 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। भारत में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20,303 हो गई है। माना जा रहा है कि यह कोरोना की चौथी लहर है।

Corona Cases in India
Corona Cases in India

Corona Case in India: दिल्ली में कोरोना केस

दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को अनुसार एक दिन में दिल्ली में 1,656 मामले मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या 6,096 हो गई है। इस दौरान 1,306 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। वहीं पॉजिटिविटी 4.98% हो गया है।

यूपी में कोरोना केस

यूपी में बीते 24 घंटों में 321 नए केस मिले हैं। इस दौरान रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 282 रही। सबसे ज्यादा 160 मरीज गौतमबुद्ध नगर में सामने आए हैं। वहीं गाजियाबाद में 65, लखनऊ और आगरा में 19 -19 व कानपुर में 11 नए केस मिले। प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 1,780 पर पहुंच गया है।

 Corona Case in India
Corona Case in India

हरियाणा में कोरोना केस

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 582 संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिवटी रेट 4.02% पर पहुंच गया है। जबकि 553 लोग ठीक भी हुए हैं। अब हरियाणा में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2541 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 469 और फरीदबाद में 79 हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना केस

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 205 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं कोरोना से 153लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में कुल अब 1,116 एक्टिव केस हो गए हैं। इसी तरह राज्य में रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here