लोकसभा चुनाव में कुछ महीनें बाकी हैं। ऐसे में एक तरफ जहां बीजेपी एनडीए की साख को मजबूत करने में लगी है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस समेत बाकी दल महागठबंधन को मजबूत बनाने में लगे हैं। चुनावी दंगल में सबसे बड़ा दांव यूपी में खेला जाता है। अगर किसी पार्टी ने यूपी फतह कर ली तो समझिए एक बड़ी कामयाबी उसने हासिल कर ली। ऐसे में महागठबंधन का भी पूरा जोर यूपी में है। महागठबंधन में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय लोकदल का भी शामिल होना तय है। इसपर सहमति भी संभव है। बस बाकी है तो 80 सीटों का बंटवारा।

खबरों के मुताबिक, महागठबंधन में कांग्रेस को 8 सीटें मिलेंगी। सपा को 30 सीटें मिल सकती हैं। आरएलडी की सीटें सपा के कोटे में ही होंगी। वहीं सबसे ज़्यादा सीटें मायावती की पार्टी बसपा को मिल सकती हैं। बसपा को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि सीटों का ये फॉर्मूला अभी अंतिम नहीं है। बता दें कि लोकसभा की सीटों के लिहाज से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। यहां लोकसभा की 80 सीटे हैं। बीते 2014 के चुनाव में भाजपा की अगुवाई में सत्ता पर काबिज एनडीए को 73 सीट मिली थीं। 73 में से 71 पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। प्रदेश में भाजपा का दबदबा कम करने को विपक्ष एकजुट हो गया और लोकसभा उपचुनाव में इसके गठबंधन को सफलता भी मिली।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में हुए पिछले उपचुनावों में सपा-बसपा के एकजुटता से बीजपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसी के मद्देनजर विपक्ष को यह विश्वास है कि अगर हम सब एक साथ रहे तो बीजेपी को हराना आसान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here