CWC सदस्यों के लिए नहीं होंगे चुनाव, कांग्रेस अध्यक्ष ही नियुक्त करेंगे मेम्बर्स

0
103
CWC
CWC सदस्यों के लिए नहीं होंगे चुनाव

Congress Plenary Session: CWC (कांग्रेस कार्यसमिति) मेंबर्स के लिए कोई चुनाव नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ही CWC मेम्बर्स की नियुक्ति करेंगे। दरअसल रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन आज से शुरू हो गया है। इस बैठक में आगामी चुनाव और पार्टी के कार्यसमिति (CWC) चुनाव कराने पर अहम फैसले लिए जाएंगे। वहीं सूत्रों ने मुताबिक गांधी परिवार इस बैठक में शामिल नहीं होगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही संगठन का कमान संभालेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने अक्टूबर में 137 साल पुराने संगठन की बागडोर मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दिया था।

Screenshot 2023 02 24 114451

Congress Plenary Session: साल 2024 के चुनावों पर होगी चर्चा

बता दें कि रायपुर में कांग्रेस का ये 85वां पूर्ण अधिवेशन हो रहा है। ये अधिवेशन तीन दिनों तक चलेगा। इसमें लगभग 15,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन के दौरान 2024 के लोकसभा चुनावों पर चर्चा होगी। संचालन समिति की बैठक में गांधी परिवार शामिल नहीं होगा। सूत्रों के मुताबिक गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फ्री हैंड देना चाहते हैं। गौरतलब है कि बीते 25 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि गांधी परिवार संचालन समिति की बैठक में शामिल नहीं होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here