हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मनाली और शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा में सीजन का पहला हिमपात हुआ। पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इससे इलाके में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। उधर, कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बुधवार को हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने एक दो दिन में मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के नारकंडा, किन्नौर जिले की सांगला और कुल्लू जिले की सोलंग घाटी में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई।

shimla himpat 011

पर्यटन नगरी मनाली में हल्का हिमपात हुआ है। बर्फ के फाहों में पर्यटकों ने देर शाम तक लुत्फ उठाया। इसी बीच, रोहतांग समेत प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में तीसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिमला के अतिरिक्त प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम के इस बदले मिजाज के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है।

shimla himpat 021

जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के चार शहरों में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। केलांग में -3.3, मनाली में -1.2, कल्पा में -0.8 और कुफरी में -0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला में भी न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जोजिला में हिमस्खलन में फंसे बचाव दलयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

जम्मू-कश्मीर के जोजिला दर्रे में हिमस्खलन होने से थाना प्रभारी(एसएचओ) की अगुवाई वाले एक बचाव दल, ट्रक चालक एवं यात्री फंसे यात्री को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सोनमार्ग के थाना प्रभारी मंजूर अहमद की अगुवाई  में पुलिस का एक दल बुधवार शाम को जोजिला में फंसे यात्रियों को बचाने गया था तभी वहां भारी हिमस्खलन हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस, यातायात पुलिस और  बचाव दल के सभी सदस्यों के साथ-साथ फंसे हुये ट्रक चालकों एवं यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाद में, कुछ फंसे वाहनों को भी निकाला गया। भारी हिमपात एवं सड़कों की फिसलन भरी स्थिति होने की वजह से ट्रक एवं ईंधन वाहनों सहित बड़ी संख्या में वाहनों के साथ-साथ यात्री ले जाने वाले वाहन श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ सोमवार से फंसे हुये हैं।  लद्दाख से कश्मीर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात आज भी स्थगित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here