CM Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann ने ली बढ़ते प्रदूषण की जिम्मेदारी, बोले- पराली जलाने के लिए हम जिम्मेदार…

0
143
Bhagwant Mann: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान (फाइल फोटो)
Bhagwant Mann: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान (फाइल फोटो)

बढ़ते प्रदूषण के कारण पूरे उत्तर भारत की हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो चुकी है। इसके मद्देनजर आज दिल्ली के CM Arvind Kejriwal और पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में बहुत ज्यादा पराली जल रही है और हम उसके लिए जिम्मेदार हैं। लेकिन यह प्रदूषण पूरे उत्तर भारत की समस्या है। इसलिए दोषारोपण की बजाय हमें साथ में मिलकर काम करना होगा।

समाधान के लिए नहीं था पर्याप्त समय- Arvind Kejriwal

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM Arvind Kejriwal ने कहा कि पंजाब में सरकार बनाने के बाद हमारे पास सिर्फ छह महीने का समय था। इस समस्या के समाधान के लिए इतना कम समय पर्याप्त नहीं है, अगले साल तक हम कोई न कोई हल निकालने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि किसान भी धान की पराली नहीं जलाना चाहते हैं लेकिन दो फसलों के बीच सीमित समय के अंतर के कारण उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता।

Screenshot 2022 11 04 131900
CM Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann

सीएम केजरीवाल ने कहा कि खराब AQI से सिर्फ दिल्ली और पंजाब ही नहीं बल्कि पूरा उत्तर भारत परेशान है और इसके लिए हर कोई जिम्मेदार है। हम स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अगर केजरीवाल को गाली देकर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है तो ऐसा ही कर लें। लेकिन बिना सामूहिक प्रयास इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है।

सीएम भगवंत मान ने ली जिम्मेदारी

शुक्रवार यानी आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में पराली जल रही है और हम इसकी जिम्मेदारी से नहीं भाग रहे हैं। लेकिन यह पूरे उत्तर भारत की समस्या है जिसके लिए पंजाब या सिर्फ केजरीवाल जिम्मेदार नहीं हो सकते हैं। केन्द्र सरकार को राजनीति करने और दोषारोपण करने की बजाय साथ में बैठकर प्रदूषण को कम करने पर विचार करना चाहिए। पंजाब सरकार की तरफ से भी प्रदूषण को कम करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Screenshot 2022 11 04 131908
CM Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने कहा किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए और भी कई उपाय करने होंगे। उन्होंने कहा कि हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और वादा करते हैं कि अगले साल तक यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

संबंधित खबरें:

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण के कारण सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, बोले- “अगले आदेश तक बंद रहेंगे सभी प्राइमरी स्कूल”

जलती पराली पर नहीं लग रही लगाम, अकेले पंजाब में ही 80% मामले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here