जब Chitra Tripathi के जूनियर ने साइकिल पर किया था उनका पीछा, ये थी वजह…, एंकर ने खुद शेयर किया VIDEO

Chitra Tripathi कॉलेज दिनों के दौरान भी खूबसूरत दिखती थीं जैसे कि आज दिखती हैं। उस समय वह एनसीसी में थीं। शख्स कहता है कि चित्रा त्रिपाठी उनकी सीनियर थीं और एक दिन उन्होंने उनका पीछा किया।

0
1160
Chitra Tripathi
Chitra Tripathi

Chitra Tripathi: पत्रकार चित्रा त्रिपाठी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। ताजा मामले में एंकर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स, जो कि उनके कॉलेज दिनों का जूनियर है, एक किस्सा सुना रहा है। अब ट्विटर पर यूजर्स इस ट्वीट पर रिएक्शन दे रहे हैं।

Chitra Tripathi के जूनियर ने सुनाया किस्सा

वीडियो में स्वामी राम शंकर नाम का शख्स एक किस्सा शेयर कर रहा है। स्वामी राम शंकर नाम के शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि विद्यार्थी जीवन की भावनाएं अभिव्यक्त हो ही गयी। वीडियो में शख्स बताता है कि Chitra Tripathi कॉलेज दिनों के दौरान भी खूबसूरत दिखती थीं जैसे कि आज दिखती हैं। उस समय वह एनसीसी में थीं। शख्स कहता है कि चित्रा त्रिपाठी उनकी सीनियर थीं और एक दिन उन्होंने उनका पीछा किया। हालांकि शख्स बताता है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे चित्रा त्रिपाठी को दिक्कत हो और सीनियर जानकर उसने अपना रास्ता मोड़ लिया था।

वीडियो में जब शख्स यह किस्सा सुनाता है तो Chitra Tripathi मुस्कुराते नजर आ रही हैं। वे शख्स से कहती हैं कि आप भगवा पहने हुए हैं और ऐसी बातें कर रहे हैं। लेकिन यह पूरी बातचीत बहुत हल्के फुल्के अंदाज में होती है। वीडियो में शख्स बता रहा है कि यह किस्सा उन्होंने चित्रा त्रिपाठी के पति को भी सुनाया हुआ है।

अब इस वीडियो को शेयर करते हुए Chitra Tripathi ने ट्वीट किया ऐसे कौन करता है भई? चित्रा त्रिपाठी को जवाब देते हुए शख्स ने ट्विटर पर ही जवाब दिया कि 17 वर्ष का था इस समय मन कैसा होता है आप अच्छे से समझती हैं। रूपवान बहुत होते पर हैं। व्यक्तित्त्व के धनी आप सरीखे बहुत कम लोग होते हैं। NCC के RDC परेड में शामिल चित्रा, सामाजिक कार्यो में मंच संचालित करने वाली, मुखर हो कर मंच से अपनी बात रखने वाली चित्रा को पसन्द करना क्या ग़लत हैं?

मामले पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा ये किस्से हैं लड़कपन के उसका भोलापन और अपनापन दोनों शामिल हैं। कॉलेज लाइफ की यादें हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर ऐसे ही भावनाएं व्यक्त करनी हैं तो आप पैंट शर्ट पहनिए श्रीमान जी! आप भगवा पहनकर स्वामी किस बात के हैं? भगवा पहनने का अधिकार उसी को है जो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखे। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सबको है तो सबमें और आप में अंतर ही क्या रहा! भविष्य में ध्यान रखें।

संबंधित खबरें…

IAS ने शेयर की Funny Leave Application! ‘कलुआ’ का आवेदन पत्र पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here