रविवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव आखिरकार महीनों की मेहनत के बाद संपन्न हो ही गए। इस बार के एमसीडी चुनाव में 54 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। दिल्ली में कुल 272 वार्ड हैं जिनमें  से इस बार 270 वार्डों  के लिए मतदान हुआ। एमसीडी चुनाव के नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे। दिल्ली के नगर निगम चुनाव में मुख्यत: तीन पार्टियां रेस में थी जिनमें बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी शामिल हैं। इन पार्टियों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन किस पार्टी के प्रचार का जनता पर सबसे ज्यादा असर हुआ यह तो आने वाली 26 तारिख को ही तय होगा।

फिलहाल, हम एग्जिट पोल के नतीजे के आधार पर कयास लगा सकते है कि किस पार्टी की परिस्थिती कैसी है। रविवार को हुए चुनाव के बाद सभी चैनलों द्वारा आए एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लगभग बराबर सीटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर जगह बनाती नजर आ रहीं हैं।

एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम के 270 वार्डों में से 202 से 220 सीट बीजेपी को मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है। AAP को 23 से 35 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं विधानसभा में अपना खाता तक ना खोल पाने वाली कांग्रेस के लिए भी राहत की खबर नहीं है। कांग्रेस को 19 से 31 सीटों मिलने के आसार हैं।

तीनों निगमों में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान:

पार्टी बीजेपी कांग्रेस आप अन्य
नॉर्थ MCD103/104 सीट 78-84 8-12 8-12 1-3
साउथ MCD104/104 सीट 79-85 7-11 9-13 1-3
ईस्ट MCD 63/64 सीट 45-51 4-8 6-10 0-2


आम आदमी पार्टी का फिर से ईवीएम का रोना

एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी फिर से ईवीएम की छेड़छाड़ की बात कह रही है। उनका कहना है कि अगर बीजेपी नगर निगम चुनाव जीतती है तो उनके द्वारा लगाया गया ईवीएम का आरोप सच साबित हो जाएगा। वहीं बीजेपी ने कहा कि जनता ने मन से मतदान किया है और इसलिए उनकी शानदार जीत होने वाली है। दूसरी तरफ 10 साल से वनवास झेल रही कांग्रेस को एग्जिट पोल के नतीजों पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि जनता ने उन्हें वोट दिया है और नतीजे उनके पक्ष में आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here