दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के घर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले के वक़्त मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। इस हमले में 8 से 10 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। इस हमले में मनोज के निजी सहायक और रसोइये के साथ मारपीट भी हुई है। जिसमे दोनों घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी मनोज तिवारी ने ट्विटर के माध्यम से एपीएन को टैग करते हुए दी है। 

Manoj Tiwariआपको बता दें की यह घटना मनोज के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इस मामले में अब तक चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।

घटना के वक़्त मनोज तिवारी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्हें घटना की जानकारी घर पर मौजूद उनके कर्मचारियों के माध्यम से मिली। घटना की जानकारी के बाद तिवारी 159 नार्थ एवेन्यू स्थित घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी नई दिल्ली के डीसीपी को दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी है।

 

मनोज ने इस घटना के बाद अपने बयान में कहा है कि यह जानलेवा हमला है, मेरे 2 लोगों को चोटें आईं हैं। यह बड़ी साजिश लग रही है। लगता है पुलिस भी इसमें शामिल है किसी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने बताया की हमलावर गालियाँ दे रहे थे और उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं था। हालांकि उनकी मंशा क्या थी यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि यह घटना मनोज के कर्मचारियों और एक अन्य कार सवार के बीच टक्कर होने के बाद हुई है। इस घटना से पहले दोनों में कहासुनी हुई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई नगर निगम चुनावों के दौरान भी दिल्ली में मनोज की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। इस हमले के बाद एक पर्ची में लिखे सन्देश के माध्यम से उन्हें मुंबई नगर निगम के चुनाव प्रचार से दूर रहने को कहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here