बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उर्फ ‘बिग बी’ इन दिनों फेसबुक से नाराज चल रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि उनका खुद कहना है। बात सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की हो तो फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम सबसे आगे आता है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर पर उनके 2.70 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इसके साथ साथ वह पिछले कई सालों से अपना एक ब्लॉग भी लिखते चले आ रहे हैं।
अब आप सोचते होंगे कि अगर फेसबुक पर बिग बी के 2,67,99,272 फॉलोअर्स है तो वह फेसबुक से नाराज क्यों चल रहे है। तो जनाब हम आपको बताते है कि पिछले कुछ दिनों से शहशांह फेसबुक के सारे फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, इसकी शिकायत उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से 25 जून को ट्विटर पर ट्वीट कर किया था। लेकिन फेसबुक द्वारा न सुने जाने के बाद परेशान होकर बिग बी ने एक बार फिर ट्विटर के माध्यम से शिकायत शायराना अंदाज में की है। उन्होंने लिखा- ‘अरे यार एफबी.. तू क्यों नहीं खुलता है मेरे लिए फुल में.. डालना है यार उसमें कुछ बातें मेरी’
बता दें कि अपनी शायराना शिकायत के साथ साथ बिग बी ने इस पोस्ट में अपनी एक पिक्चर भी शेयर की है। मानों यह उनकी कोई आने वाली नई फिल्म का नया लुक हो, इस लुक में वह सफेद कुर्ते को पहने एक शायर की भूमिका में नजर आ रहे है। इस दौरान उनके एक गले में सोने की चेन और दाहिने हाथ की बड़ी उंगली में सोने की अंगूठी दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि हाल ही में अमिताभ आमिर खान के साथ माल्टा में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तांन‘ की शूटिंग पूरी कर स्वदेश लौटे हैं।
T 2472 - Arre yaar FB .. tu kyun nahin khulta hai mare liye full mein .. dalna hai yaar usme kuch baatein meri .. !! pic.twitter.com/k6HkGkmtF0
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 1, 2017
T 2466 - HELLO ! FaceBook ..! Wake up ..my page does not open fully .. been like this for days ! Had to use this medium to complain ,,SAD ! pic.twitter.com/SvzUHBBDvT
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 25, 2017