सरकारी बैंकों के निजीकरण के खिलाफ लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से निजीकरण के खिलाफ ट्विटर पर अभियान चलाया जा रहा है। विरोध को और गतीरोध देने के लिए बैंक कर्मचारी 2 दिन के लिए हड़ताल पर हैं। 15-16 मार्च को 10 लाख से अधिक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी दो सार्वजनिक नीजी बैंकों का निजीकरण किए जाने पर विरोध कर रहे हैं। वहीं इस हड़ताल में ग्रामीण बैंक भी शामिल है।

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के 10 लाख कर्मचारी लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। वहीं अब चार दिनों से बैंक का सारा काम ठप पड़ा हुआ है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद था अब 15 और 16 मार्च को कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। जिससे बैंक से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

इस हड़ताल की वजह से शाखाओं में जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस, लोन मंजूरी जैसे सभी काम बंद रहेंगे। हालांकि एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं हड़ताल के दौरान ऑनलाइन जैसे दूसरे ट्रांजैक्शन के विकल्प ग्राहकों के सामने उपलब्ध होंगे। ग्राहक 15 और 16 मार्च को ब्रांच जाने के बजाय यूपीआई पेमेंट सर्विसेज के जरिये भी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। घर बैठे नेट बैंकिंग सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एटीएम पर भी इस हड़ताल का असर नहीं पड़ने वाला है। यानी आपके पास कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। हर बैंक के अपने मोबाइल ऐप हैं।

इस हड़ताल का असर निजी बैंकों पर नहीं पड़ने वाला है। इसमें एचडीएफसी बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे अन्य निजी बैंकों शामिल हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में IDBI Bank बैंक के अलावा दो और सरकारी बैंकों के निजीकरण का ऐलान किया था। जिसका बैंक कर्मचारी यूनियनों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। अब विरोध हड़ताल का रूप ले रहा है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अगले वित्त वर्ष (2021-22) के दौरान विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। बैंकों के निजीकरण के अलावा सरकार ने एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी को भी अगले वित्त वर्ष में निजीकरण करने का फैसला लिया है।

इस हड़ताल का समर्थन लोग ट्विटर पर कर रहे हैं। 15 मार्च सुबह से ही #BankStrike टॉप ट्रेंड कर रहा है। इसे लेकर 22.4 हजार लोग ट्वीट कर चुके हैं। वहीं ट्विटर पर लोग देश बचाने की बात कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि, निजीकरण हटाओ देश बचाओं। #StrikeToSaveIndia भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here