APN News Live Updates: श्रीलंका संकट पर बोली कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi, देखिए 10 जुलाई की सभी बड़ी खबरें…

0
251
APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: कांग्रेस इस गंभीर संकट की घड़ी में श्रीलंका और उसके लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करती है और आशा करती है कि वे इससे उबरने में सक्षम होंगे। हमें उम्मीद है कि भारत श्रीलंका के लोगों और सरकार की सहायता करना जारी रखेगा क्योंकि वे मौजूदा स्थिति की कठिनाइयों से गुजर रहे हैं।

APN News Live Updates: मुंबई में Aarey Metro Shed के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, आदित्य ठाकरे ने कहा- ये मुंबई की नहीं जिंदगी की लड़ाई है

APN News Live Updates: गोरेगांव के आरे में मेट्रो कार शेड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में पहुंचे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने कहा कि यह मुंबई की लड़ाई है, जिंदगी की लड़ाई है। हमने जंगल के लिए और अपने आदिवासियों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। जब हम यहां थे तो कोई पेड़ नहीं काटा गया। महाराष्ट्र सरकार का हमारे खिलाफ जो भी गुस्सा है, उसे शहर पर नहीं निकालना चाहिए। जंगलों और पर्यावरण को संरक्षित करने की जरूरत है। हमने इस निर्माण को जंगल के लिए पशु चिकित्सालय में बदलने का प्रस्ताव दिया था। बता दें कि एकनाथ शिंदे की सरकार ने आदेश जारी किया है कि मेट्रो शेड आरे कॉलोनी में शिफ्ट होगी। शिवसेना 2015 से इस प्रोजेक्ट को आरे कॉलोनी से हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाने की मांग कर रहा थी।

APN News Live Updates: रोहिणी जेल के 82 अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप, महाठग Sukesh Chandrashekhar से लेते थे डेढ़ करोड़ रुपये महीना, FIR दर्ज

APN News Live Updates
APN News Live Updates

Sukesh Chandrashekhar: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जेल के 82 अधिकारी- कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले में 15 जून को FIR दर्ज की गई थी। जेल स्टाफ पर आरोप लगा है कि ये अधिकारी- कर्मचारी हर महीने सुकेश से 1.5 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर लेते थे। पढ़ें विस्तार से…

India-Nepal Deal: नेपाल से Cement की पहली खेप पहुंची भारत, एक्सपोर्ट की शुरुआत

India-Nepal Deal: इतिहास में पहली बार नेपाल ने भेजा Cement, भारत के साथ किया एक्सपोर्ट शुरू…
APN News Live Updates

India-Nepal Deal: भारत के इतिहास में पहली बार नेपाल से सीमेंट (Cement) आया है।पड़ोसी देश नेपाल ने पहली बार भारत को सीमेंट का एक्सपोर्ट शुरू किया है। नेपाल से सीमेंट की पहली खेप यूपी की सीमा से लगे एक चेक पोस्ट के जरिए भारत में आ चुकी है। नेपाल के नवलपरासी जिले में पल्पा सीमेंट इंडस्ट्रीज ने पहली बार सुनौली बॉडर से सीमेंट की 3 हजार बोरियों की पहली खेप भारत भेजी है। पढ़ें विस्तार से..

Kaali Poster Controversy: निर्माता लीना मणिमेकलई की मुश्किलें बढ़ी, हरिद्वार में FIR दर्ज

APN News Live Updates
APN News Live Updates

Kaali Poster Controversy: डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म के पोस्टर को लेकर देश भर में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि निर्माता ने फिल्म में तथाकथित हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इस आरोप के चलते लीना मणिमेकलई और उनकी टीम के 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में लीना और उनकी टीम के खिलाफ हरिद्वार में FIR दर्ज कराई गई है। पढ़ें विस्तार से..

पेज अपडेट जारी है..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here