APN News Live Updates: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल, दिल्ली में 19kg सिलेंडर पर 105 और 5kg पर 27 रु. बढ़े

0
564
LPG Price
LPG Price

APN News Live Updates: रूस-यूक्रेन जंग के दौरान ही आशंका जताई गई थी कि महंगाई बढ़ सकती है। ऐसे में 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। सिलेंडर के रेट में 105 रुपये का इजाफा हुआ है। यह इजाफा कमर्शिलय सिलेंडर में किया गया है। काफी हद तक संभव है कि 7 मार्च चक घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो जाए। बता दें कि दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर पर 105 का इजाफा किया गया है। वहीं 5 किलो पर 27 रुपये बढ़ाया गया है।

जाहिर है 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला। बता दें अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया।

Ukraine के Kharkiv में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत

An Indian student was killed in Kharkiv
An Indian student was killed in Kharkiv

APN News Live Updates: यूक्रेन (Ukraine ) और रसिया (Russia) के बीच चल रहे युद्ध का आज छठा दिन है। ऐसे में खबर सामने आ रही है कि यूक्रेन के खार्किव में 1 मार्च की सुबह गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। घटना की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Arindam Bagchi ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि Kharkiv में चल रही गोलीबारी में एक छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय पीड़ित परिवार के संपर्क में है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हमें बहुत ही दुख के साथ इस घटना की पुष्टि करनी पड़ रही है कि यूक्रेन और रसिया के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक भारतीय छात्र की गोली लगने के कारण मौत हो गई है। घटना 3 मार्च को सुबह में हुई है। मंत्रलाय पीड़ित परिवारों के संपर्क में है। जिन्होंने अपने बेटे को खो दिया हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।….पूरी खबर यहां पढ़ें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में Indian Embassy ने दी भारतीयों को तुरंत Kyiv छोड़ने की सलाह

An Indian student was killed in Kharkiv
An Indian student was killed in Kharkiv

APN News Live Updates: रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बिगड़ती स्थिति के बीच यूक्रेन में Indian Embassy ने मंगलवार को अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन की राजधानी Kyiv छोड़ने की सलाह दी है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया “कीव में भारतीयों के लिए एडवाइजरी: छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे आज कीव को तुरंत छोड़ दें। वे मिल रहीं ट्रेनों या उपलब्ध किसी अन्य माध्यम से राजधानी छोड़ दें।

सीएनएन की रिर्पाट के अनुसार, सामने आईं कुछ Satellite Images में रूसी सेना के वाहनों को कीव के उत्तर-पश्चिम की सड़कों में देखा गया है। इसी कारण दूतावास की तरफ से यह एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही अमेरिका की एक स्‍पेस टेक्‍नोलॉजी कंपनी द्वारा जारी की गई तस्वीर में सैकड़ों टैंक, टॉड आर्टिलरी,आर्मड और लॉजिस्टिक वाहनों को भी देखा जा सकता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों और भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है।….पूरी खबर यहां पढ़ें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर एक और Flight आई Delhi

Russia Ukraine War

APN News Live Updates: Russia-Ukraine War के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों और छात्रों को निकालने के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही है। सरकार द्वारा मिशन गंगा भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत कई लोग भारत वापस आ गए हैं। मंगलवार को Ukraine में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक और उड़ान Hungary से Delhi पहुंची। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Dr. Mansukh Mandaviya ने लौटने वालों का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।…पूरी खबर यहां पढ़ें

यूपी का दौरा कर रायपुर लौटे सीएम CM Bhupesh Baghel 

APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे के बाद सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर लौटे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात की। उत्तर प्रदेश में विधायकों के खरीद फरोख्त के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें चौकन्ना रहने की जरूरत है। BJP दूसरे दलों के विधायकों को धमकाकर खरीदने की कोशिश करती है। गोवा जैसे अन्य राज्यों में यही देखने को मिला है। भाजपा BJP वाले लोकतंत्र का गला घोटने का काम करती है।

विस अध्यक्ष चरणदास महंत के राज्यसभा जाने की इच्छा पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि चरणदास महंत हमारे सीनियर लीडर है। हाईकमान तय करेगा राज्यसभा कौन जाएगा। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की राजनयिक व कूटनीतिक चूक हुई है। रूसी हमले से पहले हमारे छात्रों को लाना था। केंद्र सरकार यूक्रेन से छात्रों को देश वापस लाए। उत्तर प्रदेश के चुनाव के परिणाम को लेकर सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ की सरकार जा रही है।

विश्वरूप बसु ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर की उज्ज्वल भविष्य की कामना

Pulse Polio Programme
Pulse Polio Programme

APN News Live Updates: एनटीपीसी कोरबा कार्यकारी निदेशक विश्वरूप बसु ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। देश भर में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एनटीपीसी कार्यकारी निदेशक विश्वरूप बसु ने एनटीपीसी कोरबा के आवासीय परिसर स्थित चिकित्सालय में बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यकारी निदेशक श्री बसु ने बताया अपने बच्चे की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें। पोलियो की खुराक हर बार दिलाएं। उन्होंने जिले वासियों अपील करते हुए कहा है कि पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने में जिला प्रशासन को अपना सहयोग अवश्य दें। इस दरमियान उन्होंने नन्हें बच्चों की उत्तम स्वास्थ्य लाभ के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की |

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश महिंद्रा ने बताया कि 0 से 05 वर्ष के कोई भी बच्चे छूट ना जाये इस उद्देश्य से एनटीपीसी आवासीय परिसर के विभिन्न क्षेत्र प्रगति क्लब,मेन गेट,शासकीय विद्यालय के पास सहित 04 स्थानों पर पल्स पोलियो अभियान का बूथ बनाया गया है।इन बूथों में शाम 05 बजे तक कोई भी पालक अपना 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक पिला सकते हैं।

इस पल्स पोलियो अभियान में कार्यकारी निदेशक विश्वरूप बसु,एनटीपीसी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश महिंद्रा,एनटीपीसी चिकित्सालय के स्टाफ सहित अन्य नागरिक गण मौजूद थे।

सेना में नियुक्ति का मामला

Delhi High Court
Delhi High Court

APN News Live Updates: सेना में नियुक्ति के समय कथित रूप से गलत विवरण देने के आधार पर सेना में शामिल हुए अधिकारी को हटाने की मांग करते हुए दाखिल याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया और कहा कि यह याचिका जनहित के लिए नहीं बल्कि ब्लैकमेल करने की नियत रखते हुए दाखिल की गई है।

इसके अलावा हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इस याचिका में उस को व्यक्ति को पक्ष ही नहीं बनाया गया जिसकी नियुक्ति रद्द करने की मांग की गई है। साथ ही याचिका दाखिल करने में बहुत देरी की गई। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सेना में एक जूनियर कमीशन अधिकारी के रूप में नियुक्त के लिए 2015 में एक व्यक्ति द्वारा दिए गए विवरण को गलत होने का आरोप लगाते हुए उस अधिकारी की नियुक्ति को रद्द करने की मांग की गई थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here