इस देश में वंदे मातरम, भारत मात की जय और जय श्री राम बोलने को लेकर आए दिन बवाल होते रहता है। आज फिर इसी तरह की खबर बिहार से आ रही है। यहां पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM विधायक के हिंदुस्तान न बोलने से हंगामा मच गया। खबर के अनुसार विधायक साहब भारत बोलने पर अड़े हुए थे।

बिहार चुनाव खत्म हो गया है। कैबिनेट का विस्तार भी हो गया है। कोरोन काल के बीच बिहार विधानसभा 17वीं सत्र का आगाज हो गया है। इस सत्र में कई सुंदर तस्वीरें सामने आई। राजनेता विधानसभा के दर पर माथा टेकते नजर आए। लेकिन AIMIM के विधायक शपथ के दौरान भारत बोलने पर अड़े हुए थे। उन्हें हिंदुस्तान बोलने पर आपत्ति थी। सबसे खास बात यह कि AIMIM विधायकों के इस व्यवहार का विरोध जनता दल यूनाइटेड की ओर से भी किया गया।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नए – नए विधायक अख्तरुल इमान ने शपथ ग्रहण के दौरान हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जताई। अख्तरुल इमान को उर्दू भाषा में शपथ लेनी थी, लेकिन उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की मांग की। हालांकि, बाद में अख्तरुल इमान ने कहा कि वे आपत्ति नहीं जता रहे, बल्कि सलाह दी है।

इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि, विधानसभा में हंगामा होने लगा इसी दौरान नेता मदन सहनी ने कहा कि विधायक को हिन्‍दुस्तान बोलना चाहिए था। हिदुस्तान बोलने में कोई हर्ज नहीं है। वह भारत बोलने पर अड़े हुए थे, जबकि उनके भाषण में भारत की जगह हिंदुस्तान लिखा था।

इस बयान के बाद यहां पर एक दूसरे को पाकिस्तान भेजने की कवायद भी शुरू हो गई, बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जिन्हें हिंदुस्तान बोलने पर दिक्कत है वो पाकिस्तान जाए। ऐसे लोगों को भारत में रहने का कोई हक नहीं। ऐसे लोगों को सदन छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए। ऐसे लोग देश को तोड़ने वाले हैं।

बता दें कि AIMIM को बिहार की पांच सीटों पर जीत मिली है, जिनमें अमौर, कोचाधाम, जोकीहाट, बायसी और बहादुरगंज सीट है। ये सीटें सीमांचल की हैं, जहां मुस्लिम कैंडिडेट AIMIM से ही जीत दर्ज किए हैं। बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन मुस्लिम विधायकों के जीतने में आंकड़े में दूसरे नंबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here