आजकल नेताओं और सत्ता मे बैठे मंत्रियों के बेतुके बयानों से जनता बड़ी आहत होती है। ओडिशा के कृषि मंत्री दामोदार राउत को ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक खिलाफ टिप्पणी करना भारी पड़ गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर राउत को उनके मंत्रालय से बर्खास्त कर दिया है।

नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर से बातचीत करते हुए कहा, कि, ”किसी भी जाति, नस्ल या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले किसी व्यक्ति को मैं सख्ती से नामंजूर करता हूं। मैंने डॉ (दामोदर) राउत को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है।” राउत बीजू जनता दल (बीजद) के उपाध्यक्ष भी हैं।

एक समाचार एजेंसी के हवाले से पटनायक ने कहा, ”उनकी बर्खास्तगी को स्वीकार करने के लिए राज्यपाल को एक पत्र भी भेजा गया है।” हालांकि इस मामले में राउत की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

आपको बता दें कि राउत ने 17 दिसंबर को मल्कानगिरि में एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की थी, जिसके बाद राज्यव्यापी प्रदर्शन हुए थे। पारादीप से 75 साल के विधायक राउत ने कहा था कि राज्य के किसी भी हिस्से में कोई आदिवासी भीख नहीं मांग रहा, लेकिन बस अड्डे जैसे सार्वजानिक स्थानों पर ब्राह्मणों को भीख मांगते कोई भी देख सकता है। ओडिशा में ब्राह्मणों की आबादी नौ फीसदी है। राउत की इस टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने विभिन्न स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया था। सात बार के विधायक राउत पहले भी विवादों में रहे हैं।

वहीं ये कोई पहला मौका नहीं था जब राऊत ने ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी इससे पहले उन्होंने अक्तूबर में बीजेपी की एक महिला नेता और आंगनबाड़ी सेविकाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here