कृषि सुधारों के खिलाफ किसानों का विरोध उग्र होता जा रहा है। साथ ही सरकार का रवैया भी सख्त हो रहा है. शुक्रवार को किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए सिंधु बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि किसान एक कदम भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. किसान दिल्ली आने की जिद किए बैठे हैं। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ कर रहे किसानों को आखिर दिल्ली में दाखिल होने की इजाजत दे दी गई है। इन्हें बुराड़ी इलाके में निरंकारी समागम मैदान पर प्रदर्शन की मंजूरी मिल गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इसकी पुष्टि की है। पंजाब के किसानों के संगठनों ने भी बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली में दाखिल होने और बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन करने की मंजूरी दे चुकी है। क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा, ”हमें दिल्ली में दाखिल होने की अनुमति मिली हुई है।” उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली के बुराड़ी में एक स्थान पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी।

हम आपको बता दें कि कृषि कानून 2020 के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। किसान इस कानून को वापस लेने की  मांग कर रहे हैं। पंजाब में लंबे समय से संर्घष करने के बाद किसान अब दिल्ली आए हैं। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान आज दिल्ली में विशाल प्रदर्शन करने आए हैं।  उन्हे रोकने लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पर किसान अपनी जिद पर अडे हैं।

यह भी पढ़िए : क्या है कृषि कानून 2020 और क्यों सड़क से संसद हुई एक पढ़िए यहां

किसानों के भारी प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा, दिल्ली और यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। साथ ही किसान आंदोलन के कारण दिल्ली मेट्रो की छह लाइनों पर सेवाएं प्रभावित हैं। दोपहर 2 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। आंदोलन को लेकर प्रशासन ने कोरोना का हवाला देते हुए कहा कि, कोविड-19 के समय प्रदर्शन करने की इजाजात नहीं दे सकते हैं।

रेलवे ने अमृतसर से आने जाने वाली रेलगाड़ियों को या तो रद्द कर दिया है या फिर रूट या समय में बदलाव किया गया है। अमृतसर से आने जाने वाली 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकी अमृतसर के रूट पर चलने वाली 9 ट्रेनों के समय और स्टेशनों में बदलाव किया गया है। किसान आंदोलन की अवधि के दौरान पड़ोसी शहरों से दिल्ली (Delhi) के अंदर न तो कोई मेट्रो एंट्री करेगी और न ही बाहर जाएगी। 

यह भी पढ़िए: कृषि कानून: किसानों का हल्ला बोल, 17 अक्तूबर को नरेंद्र मोदी का जलाएंगे पुतला

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर भारी सुरक्षाबल तैनात है, यहां पर ड्रोन कैमरे से भी प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है। हरियाणा में भी करनाल के पास पुलिस ने बैरिकेटिंग की है। किसानों के अलावा बंगाल समेत अन्य हिस्सों में आज ट्रेड यूनियन की ओर से भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here