सीएम योगी की फोटो के साथ शादी रचाने वाली महिला नीतू सिंह पर राजद्रोह का आरोप लगा है। इस आरोप के चलते पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है। जी हां, नैमिषारण्य में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला रोकने के प्रयास में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष नीतू सिंह समेत तीन अन्य महिलाओं को शनिवार को जेल भेज दिया गया। चारों महिलाओं के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।  नीतू सिंह ने 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ सांकेतिक विवाह रचाया था।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन मानदेय बढ़ाने को लेकर चल रहा था। इसी बीच इन चार महिलाओं ने योगी आदित्यनाथ के काफिले को रोकने की कोशिश की थी। शनिवार को  कड़ी सुरक्षा के बीच चारों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। जहां सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चारों को जेल भेज दिया। नीतू सिंह को जब कोर्ट से जेल भेजा गया, उस बीच सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ता कोर्ट के बाहर नीतू सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रही थी।

जेल जाने वाली महिलाओँ में नीतू सिंह के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू बंसवार, सविता वर्मा और संतोष कुमारी हैं। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने की मांग को लेकर 2 माह से आंदोलन कर रही हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई मांग पूरी नहीं की गई। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष नीतू सिह के नेतृत्व में मानदेय बढ़ाने सहित 13 मांगों को लेकर चार दिसंबर से दूसरे चरण का आंदोलन चल रहा था।आंदोलन के दौरान ही नीतू सिंह ने पांच दिसंबर को धरना स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ उनकी दुल्हन बन कर शादी रचाने का स्वांग रचा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here