बिहार के मधुपेरा से सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक  पप्पू यादव  को सोमवार रात उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया। दो महीने पहले पटना के गांधी मैदान थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई थी। जिसमें पप्पू यादव और उनकी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता बिजली की दरों में बढ़ोतरी और बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का पर्चा लीक होने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व जाप के संरक्षक पप्पू यादव कर रहे थे। जिसके चलते कल रात उनके आवास क्वालिटी कॉम्प्लेक्स से उनको गिरफ्तार किया गया।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी में काफी ड्रामा देखने को मिला। उनके घर करीब 500 पुलिसकर्मी पहुंचे और उनके घर का घेराव किया गया। तो वहीं दूसरी ओर उनके कार्यकर्ता भी क्वालिटी कॉम्प्लेक्स के ऊपर से लेकर नीचे तक जम गये थे। जिसमें चार घंटे की मशक्कत के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार यादव को 24 जनवरी को करगिल चौक पर हुए उपद्रव के कारण  गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सोमवार सुबह को भी पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई थी और इस दौरान  पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। पुलिस ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी गांधी मैदान थाना के एक पुराने मामले में जारी वारंट के आधार पर की गई है।

क्या है पूरा मामला

पप्पू यादव और उनके कार्यकर्ता  बीएसएससी घोटाले की सीबीआई जांच और  बढ़ी बिजली दर वापस लेने सहित कई मुद्दों पर विधानसभा घेरने जा रहे थे। उस समय विधानसभा का सत्र चल रहा था।  घेराव करने पहुंचे जाप वर्कर्स से थोड़ी दूर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। विधानसभा घेराव के दौरान वर्कर्स और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई जिसमें 100 से ज्यादा जाप वर्कर्स को चोटें आई और दो महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी घायल हो गईं। इस मामले में पप्पू यादव सहित कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here