Parliament Special Session: कांग्रेस नेता Adhir Ranjan का बड़ा आरोप, जो कॉपी हमें मिली उसमें सोशलिस्ट और सेक्युलर शब्द नहीं

अधीर रंजन ने कहा कि सभी जानते हैं कि ये दोनों शब्द संविधान में 1976 में एक संशोधन के बाद जोड़े गए थे। लेकिन आज संविधान में ये शब्द नहीं हैं तो ये चिंता का विषय है।

0
55
Adhir Ranjan Chowdhury

Parliament Special Session: भारत के नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र शुरू हो चुका है। नए संसद भवन में पहले कार्य के रूप में महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया जिससे ये दिन ऐतिहासिक बन गया। हालांकि, दूसरी ओर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। अधीर रंजन ने कहा है कि जो संविधान की कॉपी उन्हें दी गई थी, उसमें से सोशलिस्ट और सेक्युलर शब्द गायब थे।

संविधान से सोशलिस्ट और सेक्युलर शब्द गायब थे- Adhir Ranjan

अधीर रंजन चौधरी ने बताया है कि संविधान की जो नई प्रतियां 19 सितंबर को उन्हें दी गई, जिसे वो लेकर नए संसद भवन में गए उसकी प्रस्तावना में सोशलिस्ट और सेक्युलर शब्द गायब थे। अधीर रंजन ने कहा कि सभी जानते हैं कि ये दोनों शब्द संविधान में 1976 में एक संशोधन के बाद जोड़े गए थे। लेकिन आज संविधान में ये शब्द नहीं हैं तो ये चिंता का विषय है।

सरकार का इरादा संदेहास्पद है- Adhir Ranjan

अधीर रंजन ने कहा कि उन्होंने ये बात राहुल गांधी को भी बताई है। अधीर ने कहा कि हम कुछ बोलेंगे तो सरकार कहेगी कि शुरू की चीजें ही बताई गई है। अधीर ने कहा कि सरकार का इरादा संदेहास्पद है। यह बड़ी चतुराई से किया गया है। अधीर ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की लेकिन उन्हें इस मुद्दे को उठाने का मौका नहीं मिला।

कांग्रेस नेता Adhir Ranjan का बड़ा आरोप

पहले सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द नहीं थे

भारत के संविधान की प्रस्तावना में पहले सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द नहीं थे। साल 1976 में इमरजेंसी के दौरान संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किया गया और इसमें ये दो शब्द जोड़े गए। इस संशोधन को देश में 42वें संविधान संशोधन के रूप में जाना जाता है। कई बार इसे लेकर विवाद भी देखे गए हैं।

ये भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here