बीजेपी के बड़े मंत्रियों के इस्तीफे और प्रमोशन के बाद कैबिनेट 2.0 का विस्तार हो चुका है। अब कैबिनेट की ताबड़तोड़ बैठक होने वाली है साथ ही मंत्रिपरिषद की भी बैठक होगी। पीएम मोदी नए नवेले मंत्रियों के साथ एक के बाद एक बैठक करने वाले हैं। संभावना जताई जा रही है कि शाम 5 बजे कैबिनेट बैठक हो सकती है। इसमे पीएम मोदी सभी मंत्रियों संग वार्ता करेंगे वहीं 7 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सभी मंत्री बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। कुल 43 मंत्री इस कैबिनेट में शामिल हैं।

पीएम मोदी इससे पहले भी मंत्रियों के साथ कोविड महामारी के लेकर बैठक कर चुके हैं। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी मंत्रियों के साथ देश में चल रहे आर्थिक हालात पर गहन चर्चा कर सकते हैं। इस बैठक में पुराने मंत्रियों के साथ कैबिनेट के नए चेहरे भी शामिल होंगे। लेकिन यह बैठक कुछ अलग होगी क्योंकि साल 2014 से ही मौदी कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों की छुट्टी हो चुकी है। पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब पीएम के साथ कई नामी चेहरे नजर नहीं आएगें।

बता दें कि मोदी कैबिनेट के इस विस्तार में चुनावी राज्यों को खास ध्यान में रखा गया है। इस विस्तार में उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित उन राज्यों में अधिक प्रतिनिधित्व देखा गया, जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद का आकार अब बड़ा हो गया है। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को प्रमोट कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। 

बड़े फेरबदल में कई मंत्रियों का प्रमोशन किया है। पीएम मोदी ने मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्री, किरेन रिजिजू को कानून मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया है। इस कैबिनेट विस्तार और फेरबदल में 15 कैबिनेट मंत्रियों और कई राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्य के सात मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया गया है।

इस तरह हुआ कैबिनेट विस्तार

1 राजनाथ सिंह : रक्षा मंत्रालय
2 अमित शाह : गृहमंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
3 नितिन गडकरी : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग (एमएसएमई मंत्रालय हटाया गया)
4 निर्मला सीतारमण : वित्‍त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
5 नरेंद्र सिंह तोमर : कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री
6 एस जयशंकर : विदेश मंत्री
7 अर्जुन मुंडा : जनजातीय मामलों के मंत्री
8 स्मृति ईरानी : महिला एव बाल विकास मंत्रालय
9. पीयूष गोयल : वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और कपड़ा मंत्री
10. धर्मेंद्र प्रधान : शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
11. प्रल्हाद जोशी : संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, और खान मंत्री
12. नारायण तातू राणे : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
13. सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्री
14. मुख्तार अब्बास नकवी : अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
15. वीरेंद्र कुमार : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
16. गिरिराज सिंह – ग्रामीण विकास मंत्री, और पंचायती राज मंत्री
17. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया : नागरिक उड्डयन मंत्री
18. रामचंद्र प्रसाद सिंह : इस्पात मंत्री
19. अश्विनी वैष्णव : रेल मंत्री, संचार मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
20. पशुपति कुमार पारस : खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री
21. गजेन्द्र सिंह शेखावत : जल शक्ति मंत्री
22. किरण रिजिजू : कानून और न्याय मंत्री
23. राज कुमार सिंह : विद्युत मंत्री, और ऊर्जा मंत्री
24. हरदीप सिंह पुरी : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, और आवास और शहरी मामलों के मंत्री
25. मनसुख मंडाविया : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, और रसायन और उर्वरक मंत्री
26. भूपेंद्र यादव : पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्री
27. महेंद्र नाथ पाण्डेय : भारी उद्योग मंत्री
28. पुरुषोत्तम रूपाला : मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
29. जी. किशन रेड्डी : संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री, और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री
30. अनुराग सिंह ठाकुर : सूचना और प्रसारण मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here