आज दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी भारत चीन सीमा पर हर्षिल आर्मी कैंप में सेना और आइटीबीपी के जवानों के साथ त्यौहार की खुशियां बांटने पहुंचे। उत्तराखंड में हर्षिल बॉर्डर पर जवानों संग दिवाली मनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम पहुंचे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद वह तीसरी बार बाबा केदार के दर्शन करने के लिए आए हैं। जलाभिषेक के बाद उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर परिक्रमा भी की। इसके बाद उन्होंने केदार घाटी में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

केदार घाटी का दृश्य काफी मनोरम है। पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछी हुई है। मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है।

वह करीब 2 घंटे केदारधाम में रुके। इससे पहले सुबह करीब 10 बजे पीएम का हेलिकॉप्टर केदारधाम पहुंचा था। हर्षिल में सेना के जवानों को पीएम मोदी ने दीपावली की दी बधाई दी और मिठाई खिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी आइटीबीपी के अधिकारियों व जवानों को भी मिले तथा दीपावली की बधाई दी। आर्मी सभागार में पीएम मोदी ने जवानों से संवाद किया तथा उनके साथ फोटो खिंचवाई।

साथ ही चीन सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर सैन्य अधिकारियों से पीएम मोदी ने ली जानकारी। पीएम को मिलने के लिए हर्षिल और बगोरी के ग्रामीण भी पहुंचे। बगोरी के प्रधान भवान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणो ने भेड़ की ऊन से बनाई गई शाल भेंट की। इसके साथ ही गांव की महिलाओं ने पीएम को फूल दिए।

पीएम ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपनी समस्या को लेकर उन से मिलने के लिए दिल्ली आ सकते हैं। इसके बाद पीएम मोदी 9.15 बजे हर्षिल से रवाना हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना और आइटीबीपी के जवानों को संबंधित करते हुए कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भारत उन्नति के पथ पर है। भारतीय सेना को यूएन शांति अभियान में पूरे विश्व से प्रशंसा मिल रही है। सेना के जवान लोगों में सुरक्षा व निडरता की भावना फैलाते हैं। 125 करोड़ भारतीयों के भविष्य और सपनों की सुरक्षा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here