ICC Under-19 World Cup 2022: कब खेला जाएगा भारत का मुकाबला, कहां देख सकते हैं LIVE

0
632
INDU19
INDU19

ICC Under-19 World Cup 2022 का 14वां एडिशन वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। टर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के मुकाबले 22 जनवरी तक खेले जाएंगे। इसके बाद 25 जनवरी से प्लेट ग्रुप के मैच होंगे। फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा की टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सबसे सफल टीम रही है। भारत ने अंडर-19 का खिताब 2000, 2008, 2012, और 2018 में जीता था। जबकि 2016 में भारतीय टीम उपविजेता रहा था।

ICC Under-19 World Cup 2022 में 16 टीमें लेगी भाग

टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेगी। जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A में बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, यूएई शामिल है। जबकि ग्रुप C में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पीएनजी और जिम्बाब्वे हैं। वहीं ग्रुप-D में ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है। अंडर-19 वर्ल्ड कप का पिछला संस्करण 2020 में न्यूजीलैंड में खेला गया था, जिसे बांग्लादेश ने जीता था।

ICC Under-19 World Cup 2022
ICC Under-19 World Cup 2022

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्या यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।

टूर्नामेंट में कब और कहां खेले जाएंगे भारत के मैच? 

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपना पहला मैच 15 जनवरी को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद उसे अपना दूसरा मुकाबला त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में 19 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना तीसरा ग्रुप मैच त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में 22 जनवरी को युगांडा के खिलाफ खेलेगी।  

किस समय शुरू होगा मैच? 

ind u19
ICC Under-19 World Cup 2022

वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के तीनों ग्रुप मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 PM बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में भारत के अलावा अन्य मैच भी भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 PM बजे से शुरू होंगे।  

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here