Pregnancy Tips: Safe Sex Life इंजॉय करने के लिए जरूरी नहीं पिल्स और कंडोम, अपनाएं ये नया तरीका

Pregnancy Tips: रिदम मेथड को आम भाषा में कैलेडर मेथड भी कहा जाता है। अगर एक महिला रिदम मेथड को फॉलो करती है तो वो अनवॉन्टेड प्रेगनेंसी को रोक सकती है।

0
360
Pregnancy Tips: Safe Sex Life इंजॉय करने के लिए जरूरी नहीं पीस्ल और कंडोम, अपनाएं ये नया तरीका
Pregnancy Tips: Safe Sex Life इंजॉय करने के लिए जरूरी नहीं पीस्ल और कंडोम, अपनाएं ये नया तरीका

Pregnancy Tips: यूं तो हर महिला अपने जिंदगी के एक पड़ाव पर मां बनना चाहती है लेकिन कई बार वो प्रेगनेंसी से बचे रहना चाहती हैं। अक्सर बर्थ कंट्रोल के लिए महिलाएं पिल्स का सेवन करती हैं लेकिन यह इन पिल्स का लगातार सेवन करना कई तरह की परेशानियों का कारण बन जाता है। आज इस खबर में हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले है जिससे आप बिना पिल्स और कंडोम के भी आपनी सेक्स लाइफ को इंजॉय कर सकते हैं। जिस मेथड की हम इस खबर में बात करने वाले हैं, उसे “रिदम मेथड” कहते हैं।

Pregnancy Tips: क्या है रिदम मेथड?

रिदम मेथड को आम भाषा में कैलेंडर मेथड भी कहा जाता है। अगर एक महिला रिदम मेथड को फॉलो करती है तो वो अनवॉन्टेड प्रेगनेंसी को रोक सकती है। दरअसल, इस मेथड में एक महिला को अपने मेन्स्ट्रुअल साइकिल यानी पीरियड्स की डेट का ध्यान रखना होगा। प्रेग्नेंसी महिला के मेंसट्रुअल साइकिल पर डिपेंड करता है। महिला महीने के कुछ दिन ज्यादा फरटाइल होती है, उन दिनों महिला को कोशिश करनी चाहिए कि वो सेक्स से बचें।

यदि इस दौरान भी वो सेक्स करती हैं तो उसके लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। रिदम साइकिल से आपको पता रहता है कि कब आप ज्यादा फरटाइल हैं। दरअसल, पीरियड्स के दौरान और उसके एक हफ्ते पहले तक महिला सबसे ज्यादा फरटाइल रहती है। वहीं, पीरियड्स खत्म होने के एक हफ्ते बाद तक सेक्स करना सबसे सेफ माना जाता है।

Pregnancy Tips: किस तरह काम करता है रिदम मेथड

आपको बता दें, कई बार महिलाओं को निर्धारित डेट पर पीरियड्स आए ये जरूरी नहीं होता है। लेकिन अगर हम रिदम मेथड की बात करें तो उसका केलकुलेशन कुछ इस तरह है। रिदम मेथड के लिए आपको अपने इस महीने की पीरियड डेट और अगले महीने की पीरियड डेट का ध्यान रखना होगा। जैसे यदि इस महीने आपका 20 तारीख है तो आप अगले 14 दिनों तक सेफ होंगे लेकिन अगर आप इसके बाद सेक्स करते हैं तो ये आपके लिए रिस्की हो सकता है।

यानी हम आम भाषा में कहें तो अपने ऑवयूलेशन से तीन दिन पहले और तीन दिन बाद तक सेक्सुअल इंटरकोर्स से बचें। इन डेट्स को नोट करने के लिए अब ऑनलाइन कई ऐप्स भी मौजूद हैं, जैसे- माई कैलेंडर, पीरियड ट्रैकर, ऑव्यूलेशन कैलकुलेटर आदि।

Pregnancy Tips: रिदम मेथड के फायदे

आपको बता दें रिदम मेथड न सिर्फ सेफ बल्कि काफी फायदेमंद भी होता है। अगर आप इसको फॉलो करते हैं तो आपको किसी भी डॉक्टर को दिखाने या कोई भी दवाई खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसा कि हम सबको पता है बर्थ कंट्रोल पिल्स का अधिक सेवन करने से हमें आगे चलकर परेशानी होती है जब हम फैमिली प्लान करते हैं। इसके ज्यादा सेवन से प्रेग्नेंसी में कॉमप्लिकेशन हो सकते हैं। इसके किसी तरह के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। बर्थ कंट्रोल के लिए अगर हम पिल्स लेते हैं तो हमें कई तरह से नुकसान होते हैं। जैसे बर्थ कंट्रोल के बाकी तरीकों से होने वाले साइड इफेक्ट्स-

  • मूड स्विंग्स
  • थकान
  • उल्टी
  • सिरदर्द
  • हड्डियों में दर्द
  • ओवेरियन सिस्ट
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • वजाइनल डिसचार्ज और खुजली
  • एलर्जिक रिएक्शन
  • भविष्य में प्रेग्नेंट होने में दिक्कत

Pregnancy Tips: रिदम मेथड के नुकसान

रिदम मेथड के फायदे तो हैं लेकिन यह बर्थ कंट्रोल के बाकी मेथड से थोड़ा कम कारगर साबित होता है। दरअसल, इसके लिए महिला को हर वक्त अपने पीरियड डेट को लेकर एक्टिव रहना होगा। लेकिन आपको बता दें, इसमें कपल सेक्सुअली ट्रांसमेटेड डिजीज से प्रोटेक्शन नहीं होता। यह उनके लिए ही सेफ साबित होता है जो किसी एक व्यक्ति के साथ संबंध बनाते हों। साथ ही, यह मेथड उन महिलाओं के लिए सेफ साबित होता है जिनके पीरियड्स रेगुलर होते हैं उनके लिए नहीं जिनकी डेट्स में चेंज होते रहते हैं।

संबंधित खबरें:

Relationship Tips: कई बातों पर टिका होता है एक मजबूत रिश्ता, अपने पार्टनर के कंफर्ट के लिए इन बातों का रखें ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here