बॉलीवुड के मोस्ट लविंग और रोमेंटिक कपल रणवीर सिंह और दीपिक पादुकोण आज से चार दिन बाद सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। रणवीर-दीपिका 14-15 नवंबर को इटली में शादी करेंगे। शुक्रवार रात दोनों मुंबई एयरपोर्ट से इटली के लिए रवाना हुए।

दीपिका-रणवीर एक-दूसरे के हाथों में हाथ थामें नजर आए। दोनों ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं रणवीर लंबी मूछों के साथ चश्मे में थे और दीपिका ने काफी डिसेंट गेटअप ले रखा था और दोनों के ही चेहरों पर मुस्कान थी। रणवीर और दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।

बता दें कि रणवीर अपने जोशीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वह खुद अपनी आलीशान गाड़ी ड्राइव करके पहुंचे। उन्होंने फैन्स की शुभकामनाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फोटोग्राफर्स की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि रणवीर सिंह को निकलने के लिए अपने बॉडीगार्ड्स का इंतजार करने पड़ा।

बॉडीगार्ड्स बिना देर किए रणवीर की गाड़ी के पास पहुंच गए जिसके बाद वह गाड़ी से बाहर आए और फैन्स व फोटोग्राफर्स का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद रणवीर आगे बढ़े और फिर दीपिका के साथ एयरपोर्ट पर एंटर हुए। दोनों ने एक दूसरे के हाथ थाम रखे थे।

गौरतलब है कि इसी महीने की 14 और 15 तारीख को ये दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। दीपिका रणवीर की शादी 14 और 15 नवंबर को है। ये शादी इटली के लेक कोमो में होगी, जिसमे 30 मेहमान के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। शादी के बाद दो जगहों पर रिसेप्शन होने की बात की जा रही है पहला रिसेप्शन बैंगलोर और दूसरा मुम्बई में रखा जाएगा जहां पूरा बॉलीवुड भी शिरकत करेगा।

Also Read:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here