Poonam Pandey अस्पताल में भर्ती, पति सैम ने पीटा बुरी तरह से

0
537
Poonam Pandey
Poonam Pandey

मॉडल Poonam Pandey मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। पूनम ने मुंबई पुलिस में अपने पति के खिलाफ हिंसा और घरेलू प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने उनके पति सैम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

खबरों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे की शिकायत के आधार पर उनके पति सैम के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

3 1

मॉडल पूनम पांडे का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें बुरी तरह से मारा है। जिसके कारण उनके सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

पूनम और सैम ने 10 सितंबर 2020 में शादी की थी। जिसके कुछ ही दिनों के बाद पूनम पांडे ने गोवा में पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया था। उस समय भी पूनम ने सैम पर शारीरिक उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था।

6

जानकारी के मुताबिक गोवा में मारपीट की घटना के समय वह शूटिंग में व्‍यस्‍त थीं। सैम ने शूटिंग लोकेशन पर ही पूनम पर हाथ उठा दिया था। जिसके बाद पूनम ने तुरंत गोवा पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

poonam1

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सैम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गोवा पुलिस की गिरफ्तारी के बाद सैम को अगले ही दिन जमानत भी मिल गई थी। उस समय घटना के बारे में मीडिया से बात करते हुए पूनम पांडे ने कहा था कि वह शादी के बंधन से मुक्त होना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: पत्नी के आरोपों पर मीडिया से मुखातिब हुए शमी, कहा- मैं बात करने के लिए तैयार हूं

जुझाड़ू निदा खान की बड़ी जीत, कोर्ट ने पति द्वारा दिये तीन तलाक को किया अवैध घोषित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here