फिल्मों की दुनिया बाहर से दिखने में जितनी खूबसूरत लगती हैं, इसकी अंदरूनी हकीकत उससे कई ज्यादा भयानक होती है। आपने ‘कास्टिंग काउच’ के बारे में तो सुना ही होगा और सभी जानते भी हैं कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री में काम देने के बदले में अभिनेत्रियों को कास्टिंग काउच यानि शारीरिक संबध बनाने के लिए मजबूर किया जाता हैं। लेकिन शायद आप ये बात नहीं जानते होंगे कि अब इस ‘कास्टिंग काउच’ नामक बीमारी से एक्टर्स भी अछूते नहीं रह गए हैं। बता दे, हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया है, कि फिल्म इंडस्ट्री में अब एक्टर्स को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता हैं।

प्रियंका ने ये खुलासा आने वाले नए रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में किया, उनका कहना था, “पुरुष भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं“। बता दे बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने वाली प्रियंका अब छोटे पर्दे पर कदम रखने की तैयारी में है। जल्द ही प्रियंका रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में नजर आएगी। इस शो में वे जज की भूमिका निभाएगी, जिसमें करण जौहर और रोहित शेट्टी उनका साथ निभाएंगे।Men are also Hunting of casting couch : Priyanka Chopra

ऋत्विक धनजानी, प्रियंका के समर्थन में

प्रियंका के इस खुलासे से बॉलीवुड स्टार्स के करोड़ों फैंस को झटका हैं। प्रियंका की बात का समर्थन करते हुए शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी ने कहा, “ऐसा निचले स्तर के लोग करते हैं, जो स्ट्रगलर्स और नए कलाकारों का फायदा उठाना चाहते हैं। बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ऐसा काम कभी नहीं करते हैं, मैं लकी हूं कि मैंने इंडस्ट्री में अच्छे लोगों के साथ काम किया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here