पंचतत्‍व में विलीन हुए Bappi Lahiri, बेटे बप्पा ने दी मुखाग्नि

0
315
Bappi Lahiri
पंचतत्‍व में विलीन हुए Bappi Lahiri, बेटे बप्पा ने दी मुखाग्नि

बॅालीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) को गुरुवार को पंचतत्‍व में विलीन कर दिया गया। बेटे बप्पा ने विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बॅालीवुड के कई सेलेब्स शमशान घाट में मौजूद रहे। बता दें कि मंगलवार (15 फरवरी) को रात 11:45 बजे 69 साल की उम्र में बप्पी दा का निधन हो गया था। लेकिन बुधवार को उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका, क्योंकि उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी अमेरिका में थे और वे देर रात ही मुंबई पहुंचे थे।

Bappi Lahiri के अंतिम संस्कार में कई सेलेब्स मौजूद रहे

बताते चले कि बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि लाहिड़ी का अंतिम संस्कार 17 फरवरी को होगा। क्योंकि उनके बेटे बप्पा लॉस एंजिलिस में थे। वह आज सुबह मुंबई पहुंचे, इसके बाद बप्पी लाहिड़ी को अंतिम विदाई दी गई। खबरों के मुताबिक मंगलवार को सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें मुंबई के एक हॅास्पिटल लाया गया था।

Bappi Lahiri
Bappi Lahiri

बप्पी लहरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर सहित कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है। काजोल, तनुजा, अल्का याज्ञ्निक, शर्बानी मुखर्जी सहित इंडस्ट्री से कई लोग बप्पी दा के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।

संगीत की दुनिया के इस अनूठे सितारे को खर्राटों की ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपनिया (Obstructive sleep apnea) नामक बीमारी थी। वे पिछले 1 वर्ष से बीमार चल रहे थे। बीते 29 दिनों से बप्पी लाहिड़ी क्रिटीकल केयर अस्पताल में भर्ती थे। इसी सोमवार को तबीयत ठीक लगने पर‌ उन्हें घर भेज दिया था, लेकिन घर में एक बार फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्‍हें एंबुलेंस के जरिये अस्पताल लाया गया। जहां रात 11 बजकर 45 मिनट पर उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here