Lata Mangeshkar अभी भी ICU में भर्ती, परिवार ने कहा- रोज-रोज उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी देना मुश्किल है

0
287
Year Ender 2022: स्वर कोकिला लता मंगेशकर
Year Ender 2022: स्वर कोकिला लता मंगेशकर

सिंगर लता लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अभी भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। लता मंगेशकर की उम्र को देखते हुए डॅाक्टर्स ने उन्हें अभी भी आईसीयू में रखा हैं। लता मंगेशकर के हेल्थ रिपोर्ट भी डेली आती है पर इसी बीच अब खबर आ रही हैं कि लता मंगेशकर के परिवार का कहना है कि हम रोज- रोज उनकी हेल्थ रिपोर्ट नहीं दे सकते हैं।

Lata Mangeshkar अभी भी ICU में

लता मंगेशकर की रिश्तेदार रचना ने कहा है कि रोज-रोज दीदी की हेल्थ अपडेट देना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है। रचना ने आगे कहा- कि लता जी की हेल्थ को लेकर फैमिली के तरफ से कल यानी 28 जनवरी को अपडेट किया जाएगा।

Lata mangeshkar
Lata Mangeshkar

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले ने उनके हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि, दीदी के जल्द ठीक होने के लिए घर पर शिव भगवान के रुद्र बिठाए हैं और पूजा पाठ की जा रही हैं।मीडिया से बात करते हुए आशा भोसले बताया, “हम सभी को दीदी की सलामती और जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। वो हमारे परिवार में सबकी मां जैसी हैं। उनके घर पर शिव भगवान के रुद्र बिठाए हैं और उनके ठीक होने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं।”

फैंस को लता मंगेशकर के बारे में हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टर प्रतीत समधानी ने भी बताया था कि, “लता मंगेशकर अभी भी ICU में ही हैं, लेकिन उन्हें देखभाल की जरुरत है।” हर कोई उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं वे कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। डॅाक्टरों ने बताया कि वह हमारी निगरानी में रहेंगी। क्योंकि कोरोना के साथ, वह निमोनिया से भी पीड़ित हैं।

यह भी पढ़ें:

Lata Mangeshkar के स्वास्थ्य को लेकर देशभर में लोग कर रहे हैं दुआ, जानें क्या कर रही है बहन आशा भोसले

ICU में Lata Mangeshkar, बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआ, कहा- ‘पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here