बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने दुनिया के सबसे हैंडसम अभिनेता की सूची में पहला स्थान अपने नाम कर लिया है। यह सूची दुनिया के टॉप मोस्ट के आधार पर जारी की जाती है। इस सूची में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पांचवे स्थान पर हैं।

रॉबर्ट पैटिनसन, ताइवान अभिनेता गॉडफ्रे गाओ, क्रिस इवांस, डेविड बोरेणाज़, कनाडा के स्टार नूह मिल्स, हेनरी केविल, टॉम हिड्ल्सटॉन और सैम हेउघन जैसे अंतरराष्ट्रीय नामो को मात देते हुए ऋतिक रोशन ने 2018 में दुनिया के सबसे हैंडसम अभिनेता का खिताब अपने नाम कर लिया है।

यह सूची अभिनेता की खूबसूरती, अंतराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रशंसकों की संख्या, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ब्रांड इंडोर्समेंट के तहत तय की जाती है। ऋतिक रोशन इससे पहले एशिया के सबसे सेक्सी मेन, हॉटेस्ट मेन ऑन प्लेनेट का खिताब अपने नाम दर्ज करवा चुके है। ऋतिक को बॉलीवुड में “ग्रीक गॉड” के रूप में जाना जाता है। यह लिस्ट worldstopmost.com ने जारी की है।

हाल ही में ऋतिक ने 10 जनवरी को अपना 44वां जन्मदिन मनाया था और इस मौके पर पापा राकेश रोशन ने कृष 4 की घोषणा की थी। फिल्मों का बात करें तो ऋतिक जल्द ही सुपर-30 से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे।

इसके साथ ही अगर ऋतिक की निजी जिंदगी की बात करें तो ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरे हैं कि दोनों फिर से शादी करने वाले है। लेकिन दोनों ने अभी तर इस बात को सही नहीं ठहराया है। ऋतिक के क्लोज फ्रेंड ने कहा कि दोनों फिर से शादी कर सकते हैं। एक दूसरी की कमियों के जानने के बाद और दोनो ही साथ में अच्छा टाइम स्पेंड करते है। वहीं फैमिली मेंबर्स ने इस अफवाह को झूठा कहा है। उनका कहना है कि ऋतिक और सुजैन दोनों अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं और इसलिए दोनों एक दूसरे और बच्चों के साथ समय बिताते हैं ताकि बच्चों पर गलत असर ना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here