44 साल के कॉमेडियन Sunil Grover की हुई हार्ट सर्जरी, जानिए अब कैसी है एक्टर की तबीयत

0
270
Sunil Grover
44 साल के कॉमेडियन Sunil Grover की हुई हार्ट सर्जरी

मशहुर कॅामेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की हार्ट सर्जरी हुई है और अभी भी वह मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस इस खबर को सुनने के बाद परेशान हो गए है और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर टीवी के फेमस शो द कपिल शर्मा शो में गुलाटी का किरदार निभा कर सभी का दिल जीत लिया है। फिलहाल सुनील अभी डॉक्टर की निगरानी में है और उनकी सेहत में सुधार है।

Sunil Grover की हुई हार्ट सर्जरी

आपको बता दें कि एक्टर की एक वेब सीरीज की शूटिंग करते हुए तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सुनील ग्रोवर शहर के एशियाई अस्पताल में हार्ट सर्जरी के बाद अब स्वस्थ हो रहे हैं। इस पोस्ट को देखते ही फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं, साथ ही सुनील के हेल्थ की रिपोर्ट भी मांग रहे हैं।

Sunil Grover
Sunil Grover

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “सुनील ग्रोवर प्रार्थना करते हैं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और स्टेज पर डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर वापस आए”।

सुनील ग्रोवर के प्रोजेक्ट की बात करे तो इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘चला लल्ला हीरो बनने’ से की थी। इसके अलावा सुनील शो ‘गुंटूर गूं’ में भी लोगों को हंसाते हुए दिखाई दिए। वहीं कपिल शर्मा के शो ने तो उन्हें अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है जिसे आज के समय में हर कोई जानता हैं। इस शो में सुनील ने ‘गुत्थी’ और ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ का किरदार निभाया जिसे लोगों ने खुब पसंद किया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here