8 दिसंबर की तारीख बेहद खास है, क्योंकि आज शोले फिल्म के वीरू अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के पति धर्मेन्द्र पाजी का जन्म पंजाब के नसराली में हुआ था। धर्मेन्द्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेन्द्र के जीवन की खास बात ये है कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा जिस स्कूल से प्राप्त की, उनके पिता उस स्कूल के हेडमास्टर थे।

शोले ने चमकाई किस्मत

धर्मेन्द्र को बचपन से ही एक्टिंग का शोक था, जिसके चलते वह अपना घर छोड़कर मुंबई आ गए। अपने जीवन में कठिन संघर्ष करने के बाद उन्होंने 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे से’ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने बंदिनी, दिल ने फिर याद किया, दुल्हन एक रात की, सायरा बानू के साथ शादी, काजल, फूल और पत्थर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन 1975 में आई शोले फिल्म से वह दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुए।

जय और वीरू की सुपरहिट जोड़ी

फिल्म शोले में धर्मेन्द्र का डायलॉग ‘बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना’, आज भी सभी के जुबान पर रहता हैं। शोले फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र पाजी की दोस्ती ने धमाल मचा दिया था। अमित जी और धर्मेन्द्र पाजी आज भी जय और वीरू के नाम से पुकारे जाते हैं।

बॉलीवुड के ही-मैन है धर्मेन्द्र

धर्मेन्द्र को एक्शन मूवीज में काम करना बेहद पसंद था। वह फिल्मों के किरदार में पूरी तरह से खो जाते थे, जिस वजह से आज भी उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार माना जाता है। एक्शन फिल्मों में उनके जूनून को देखते हुए लोग उन्हें “एक्शन किंग” और “ही-मैन” के नाम से पुकारने लगे थे।

दो शादियां की

शायद बहुत ही कम लोग उनके व्यक्तिगत जीवन से परिचित होंगे और बहुत ही कम लोग ये बात जानते होंगे कि धर्मेन्द्र ने पहली शादी 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से की थी। अपनी पहली शादी से उनके दो बेटे-सनी देओल और बॉबी देओल हुए। फिल्मी करियर में अपना सिक्का जमाने के लिए धर्मन्द्र ने 1980  में हेमा मालिनी से शादी की। जिनसे उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हुई। एक समय पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से अफेयर था। दोनों के प्रेम की हर जगह चर्चा थी। लेकिन जब हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की शादी हुई, तब सभी इस बात से चौंक गए।

कैसे हुई हेमा मालिनी से शादी

फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान ही धर्मेन्द्र, हेमा को पसंद करने लगे थे। 1978 में हेमा मालिनी के पिता की अचानक मौत दोनों को करीब ले आई। हेमा भी धर्मेन्द्र को पसंद करने लगी थी, तो दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। लेकिन धर्मेन्द्र पहले से शादी-शुदा थे, इसलिए वह कानूनन दोबारा शादी नहीं कर सकते थे। लेकिन हेमा से अपनी चाहत के चलते धमेंद्र ने धर्म परिवर्तन करने का निर्णय लिया। इस्लाम धर्म में दो शादियों को मान्यता दी जाती हैं, इसलिए इस्लाम धर्म कबूल करते हुए धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी ने निकाह कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here